डिंडौरी (नईदुनिया प्रतिनिधि)। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की प्रदेश व्यापी हडताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण चलते स्वास्थ्य संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। न्यू बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सहसचिव देवेंद्र पटेल ने बताया कि 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। बताया गया कि बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा ब्रह्म स्वरूप कमेटी की सिफारिश पर अमल करने, वेतन भी विसंगति दूर करने, संविदा एएनएम को नियमित करने, पदोन्नति, पदनाम बदलने सहित अन्य मांगे की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को संपादित करने में अनमोल टेबलेट में तकनीकी समस्या के समाधान की भी मांग की जा रही है। हड़ताल के चलते कोरोना वैक्सीनेशन, मातृ व शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, दस्तक अभियान राष्ट्रीय और प्रदेश की स्वास्थ्य योजनाएं, जांच सहित अन्य स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर प्रभाव पड़ रहा है। बताया गया कि मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
मॉडर्न इंग्लिश स्कूल किसलपुरी में बाल दिवस मनाया गया
डिंडौरी किसलपुरी (नईदुनिया न्यूज)। जिले के जनपद अमरपुर की ग्राम पंचायत किसलपुरी स्थित इंग्लिश मॉडल स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था की संचालक रुचि पाठक द्वारा बधाों के लिए बाल दिवस पर रंगोली, फैंसी ड्रेस, डांस, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस दौरान बालकों के पालक, जनप्रतिनिधि सहित अन्य लोग शामिल रहे। भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री अनिल साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर बधाों का उत्साहवर्धन किया।
अंडर 16 क्रिकेट टीम का चयन आज
डिंडौरी (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जिला क्रिकेट एसोसियेशन के सचिव आनंद रजक ने बताया कि संभागीय क्रिकेट एसोसियेशन के तत्वावधान में आयोजित अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अंडर-16 क्रिकेट टीम के लिए चयन का ट्रायल आज 14 व कल 15 नवंबर को किया जाएगा। बताया गया कि दोपहर तीन बजे से कलेक्ट्रेट खेल मैदान में आयोजित ट्रायल में जिन खिलाड़ियों की जन्मतिथि एक सितंबर 2005 के बाद की है वे अपने जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर डीसीए के कोच छात्रपाल सिंह मरकाम से संपर्क कर सकते हैं।