• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • डिंडौरी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dindori Crime: मंत्री Omkar Singh Markam के घर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Dindori Crime: मंत्री Omkar Singh Markam के घर में रखे 12 लाख के जेवरात सहित 10हजार रुपये नगद चोरी हो गए हैं।

By Edited By:
Publish Date: Wed, 16 Jan 2019 04:30:10 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Jan 2019 05:15:26 PM (IST)
Dindori Crime: मंत्री Omkar Singh Markam के घर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

डिंडौरी। मध्य प्रदेश में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने कैबिनेट मंत्री के घर को निशाना बना लिया। घटना समनापुर थाना क्षेत्र की है। इस मकान में कैबिनेट मंत्री ओमकार मरकाम ( Omkar Singh Markam) की सास सगनी बाई रहती हैं, जो उनके साथ महामाया मंदिर में दर्शन के लिए गई थी। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने रात में घर पर धावा बोल दिया और कीमती सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। दरअसल इस घऱ में रहने वाले किराएदार ने मंत्री ओमकार मरकाम की सास को इस घटना की जानकारी दी।

मंत्री की सास सगनी बाई ने पुलिस को बताया कि हम परिवार सहित मंत्री जी के साथ महामाया दर्शन करने रतनपुर गये थे, लौटते वक्त डिंडौरी में रुकना पड़ा। इसी मौके का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं परिसर के अंदर रहने वाले किराएदार ने घर का दरवाजा खुला देखा। इसके बाद घटना की सूचना परिजन को दी गई। घर में रखे 12 लाख के जेवरात सहित 10 हजार रुपये नगद चोरी हो गए हैं।naidunia_image


साथ ही अलमारी पेटी तथा सभी बक्सों को तोड़ कर सामान इधर -उधर फेंक दिया गया है,यहां तक की चोरों ने भगवान की मूर्ति को खंडित करते हुए तोड़ डाला है। सगनी बाई ने बताया की अनेक सोने के जेवरात पुरखों के जमाने के थे।