• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • डिंडौरी

ऑटो रिक्शा में भरकर ले जा रहा था 114 लीटर शराब, उसे लगा नहीं आएगा पकड़ में, लेकिन पुलिस ने धर दबोचा

डिंडौरी पुलिस ने ऑटो रिक्शा से 114 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की, जिसकी कीमत 97 हजार रुपये है। आरोपित शैलेन्द्र उर्फ शैलू मथेस को गिरफ्तार किया गया ...और पढ़ें

By Neeraj ShrivasEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 20 Oct 2025 02:53:48 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 Oct 2025 02:57:02 PM (IST)
ऑटो रिक्शा में भरकर ले जा रहा था 114 लीटर शराब, उसे लगा नहीं आएगा पकड़ में, लेकिन पुलिस ने धर दबोचा
शराब के साथ पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी।

HighLights

  1. दीपावली पर शराब बेचने के लिए ले जा रहा था।
  2. उसके घर से भी अवैध शराब जब्त की गई है।
  3. पुलिस को मुखबिर से मिली थी शराब की सूचना।

नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। कोतवाली पुलिस ने समनापुर की ओर से ऑटो से ढोकर लाई जा रही 114 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ऑटो वाहन क्रमांक एमपी 52 आर 1936 से समनापुर की ओर से डिंडौरी की तरफ अवैध शराब लेकर आ रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा अमरपुर रोड पर नाकाबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर आरोपित वाहन की चाबी फेंककर भागने की कोशिश करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। ऑटो की तलाशी लेने पर उसमें अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।


दीपावली में बेचने के लिए ला रहा था शराब

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह दीपावली त्योहार के अवसर पर शराब बेचने के उद्देश्य से ला रहा था। कुछ अवैध शराब उसके घर से भी जब्त की गई है। पुलिस ने अलग अलग ब्रांड की कुल 114.3 लीटर शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 97 हजार रुपए बताई गई है। इसके अलावा जब्त ऑटो का अनुमानित मूल्य एक लाख 40 हजार रुपए है। आरोपित के कब्जे से काले रंग का 12 हजार रुपए कीमत का एक मोबाइल और नगदी 12250 रुपये भी जब्त किए गए है।

मोहदा निवासी है आरोपित

पुलिस ने बताया कि आरोपित शैलेन्द्र उर्फ शैलू मथेस पिता शम्‍भू प्रसाद मथेश उम्र 34 साल निवासी ग्राम मोहदा के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।

कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे, एसआई भिपेन्द्र पाठक, एएसआई अखिलेश श्रीवास, अरूण पटेल, प्रधान आरक्षक हनुमान सिंह, आदित्य शुक्ला, देवेन्द्र पटले, दीपक पटेल, सलीम खान, भूवनेश्‍वरी मरावी, आरक्षक हेमंत झारिया, बृजेश मरावी, सतेन्द्र डहेरिया, मनोज, आशीष घऱडे, मितेन्द्र बघाडे समेत अन्य स्टाफ शामिल रहा।