• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • डिंडौरी

डिंडौरी सड़क हादसा: विधायक नेम प्लेट लगी कार ने ली वृद्धा की जान, नंबर प्लेट हटाकर चालक मौके से भागा

हादसे के बाद चालक कथित तौर पर नंबर प्लेट और नेम प्लेट हटाकर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 08:48:11 AM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jul 2026 08:48:11 AM (IST)
डिंडौरी सड़क हादसा: विधायक नेम प्लेट लगी कार ने ली वृद्धा की जान, नंबर प्लेट हटाकर चालक मौके से भागा
घानाघाट में कार की टक्कर से वृद्धा की मौके पर मौत

HighLights

  1. हादसे के बाद चालक नंबर प्लेट हटाकर मौके से फरार
  2. विधायक लिखी नेम प्लेट वाहन से निकालकर फेंकी गई
  3. नरसिंहपुर पासिंग कार पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू की

नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। जबलपुर-अमरकंटक मार्ग पर ग्राम घानाघाट के पास बुधवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से 62 वर्षीय मीरा बाई राठौर की मौत हो गई। दुर्घटना के समय वाहन पर विधायक की नेम प्लेट लगी हुई थी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, मृतका मीरा बाई पत्नी झल्लू सिंह राठौर, निवासी धनुवासागर, अपनी बेटी और दामाद के घर घानाघाट आई थीं। शाम करीब सात बजे वह ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

चालक पर नंबर प्लेट और नेम प्लेट हटाने का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। आरोप है कि समनापुर तिराहे के पास इंजन खराब होने से कार बंद हो गई। इसके बाद चालक ने वाहन के आगे और पीछे लगी नंबर प्लेट तथा वाहन पर लगी 'विधायक' लिखी नेम प्लेट निकालकर फेंक दी और वहां से फरार हो गया।


वाहन जब्त, मालिक की पहचान हुई

कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नकपुरे ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। एसडीओपी सतीश द्विवेदी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन नरसिंहपुर पासिंग का है और उसका पंजीकरण प्रदीप पटेल पिता विश्वनाथ पटेल, निवासी परसवाह के नाम पर दर्ज है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर कोतवाली परिसर में खड़ा कर दिया है। मामले की जांच जारी है और चालक की तलाश की जा रही है।