• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • डिंडौरी

किसान के घर की दीवार काटकर अंदर घुसे चोर, पेटी में रखे लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार

डिंडौरी में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर की दीवार में सेंध लगाकर सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी पार कर दी।

By Digital DeskEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Tue, 03 Mar 2026 03:23:25 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Mar 2026 03:23:25 PM (IST)
किसान के घर की दीवार काटकर अंदर घुसे चोर, पेटी में रखे लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार
किसान के घर की दीवार काटकर अंदर घुसे चोर।

HighLights

  1. किसान के घर की दीवार काटकर अंदर घुसे चोर।
  2. पेटी में रखे लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार।
  3. पुलिस वारदात के संबंध में पूछताछ कर रही है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गन्नागुड़ा में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर की दीवार में सेंध लगाकर सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी पार कर दी।

प्रारंभिक तौर पर पीड़ित द्वारा चोरी की वारदात में लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए जाने की बात बताई जा रही है।

दीवार काटकर घर में घुसे चोर

घटना की सूचना लगते ही पुलिस बल मंगलवार की सुबह मौके पर पहुंचा और जांच प्रारंभ की। पुलिस ने बताया कि गन्नागुड़ा निवासी किसान राम प्रसाद मरपाची के आमने-सामने दो घर हैं। एक घर में वे और उनका परिवार रहता है और दूसरे मकान में सामग्री रखी हुई है।

लाखों के जेवर और सामान पर हाथ साफ

सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात चोर खिड़की के पास की दीवार काटकर अंदर घुस गए और पेटी में रखे सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। घर का सामान भी बिखरा हुआ पड़ा हुआ था। पुलिस वारदात के संबंध में स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।