डिंडौरी/ अमरपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। वीरांगना रानी अवंती बाई ने 1857 स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों से संघर्ष करते हुए वीरगति को प्राप्त हुईं थीं। उन्होंने अंग्रेजों की अधीनता को स्वीकार नहीं किया और आजादी के लिए अंग्रेजों से मुकाबला किया। रानी अवंती बाई की समाधि स्थल को पर्यटन से जोड़ा जाएगा, जिससे रानी अवंती बाई की वीरगाथाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। यह बात केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने रविवार को विकासखंड डिंडौरी अंतर्गत ग्राम बालपुर स्थित वीरांगना रानी अवंती बाई के समाधि स्थल पर बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि 1857 की स्वतंत्रता संग्राम में राजा शंकरशाह और कुंवर रघुनाथ शाह ने भी अंग्रेजों से लड़ते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए थे।
समाधि स्थल को पर्यटन से जोड़ा जाएगाः श्री कुलस्ते ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में कई वीर योद्धाओं ने अपना बलिदान दिया। उनके बलिदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रानी अवंती बाई समाधि के समीप की पहाड़ी में पौधरोपण कर भरा किया जाएगा। कैम्पस की सुरक्षा की लिए बाउंड्रीवॉल की उंचाई बढाई जाएगी। सामुदायिक भवन व संग्रहालय को सुसज्जित बनाया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम को विधायक भूपेन्द्र मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे और पूर्व विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, जिला भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, कलेक्टर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, अपर कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा, मनोहर ठाकुर सहित जिला व जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।
किले की भूमि को किया जाएगा संरक्षितः जनपद अमरपुर अंतर्गत ग्राम रामगढ़ में भी रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने संबोधित करते हुए कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई इस जिले की नहीं प्रदेश और देश के लिए गौरव थी। रानी अवंती बाई के किले की भूमि को संरक्षित किया जाएगा। रानी अवंती बाई की प्रतिमा स्थल कर जीर्णोद्धार व वाटिका का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। श्री कुलस्ते ने इस अवसर पर रानी अवंती बाई के जन्म स्थल और कर्म स्थल को स्मरण करते हुए बताया कि रानी अवंती बाई का जन्म सिवनी जिले के ग्राम मनखेड़ी में हुआ था। रानी अवंती बाई के स्मरण में ही बरगी बांध का नाम रानी अवंती सागर परियोजना रखा गया है।
ट्रस्ट के माध्यम से विकास की संभावनाः भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि रानी के जन्म से लेकर शहादत तक का इतिहास हर नागरिक को मालूम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि रानी रामगढ ट्रस्ट की मांग काफी समय से हो रही है। ट्रस्ट के माध्यम से विकास की संभावना भी है। स्थानीय लोगों से बात कर जल्द ही ट्रस्ट बनाया जाना चाहिए, जिससे यहां की व्यवस्था सुधर सके। यही सधाी श्रद्घांजलि होगी। कार्यक्रम संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष आकाश नामदेव व आभार भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश धूमकेती, पूर्व विधायक भाजपा दुलीचंद उरैती, सांसद प्रतिनिधि प्रीतम मरावी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोहर ठाकुर, मंडल महामंत्री अनिल साहू, गजेंद्र ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष क्राति धुर्वे, माखन साहू, लक्ष्मी यादव, मंडल मंत्री राजेंद्र यादव, राम कुमार बनवासी, अशोक ठाकुर, नारायण ठाकुर, मनीष ठाकुर, सरपंच सिया बाई, महेंद्र सिंह ठाकुर, राजेश कछवाहा, संजय जंघेला, अशोक पाटिल सहित ग्रामीण उपस्थित रहे