नईदुनिया मेहंदवानी डिंडौरी (Dindori News)। नेपाल भ्रमण के लिए गए जिले के 7 श्रद्धालु आज प्रातः सोनाली बॉर्डर के लिए निकल गए हैं, जिसके लिए सभी ने भारत सरकार, मध्य प्रदेश सरकार और प्रशासन विभाग और डिंडोरी जिला प्रशासन को धन्यवाद का सन्देश दिया। उन्होंने कहा कि हमारे संकट की घड़ी में शासन और प्रशासन की सहायता और सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था से हम लोग नेपाल से सुरक्षित वापसी कर रहे हैं।
मेहंदवानी ब्लाक कॉग्रेस के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद साहू अपने अन्य साथियों के साथ किराए का चार पहिया वाहन लेकर नेपाल पशुपतिनाथ जी का दर्शन करने 26 सितंबर को गए थे। काठमांडू पहुंचने के 60 किलोमीटर पहले ही मंगलतार के पास भू उत्खनन और बाढ़ के चलते मुख्य मार्ग का पुल बह गया। सभी लोग इस स्थान पर 27 सितंबर शुक्रवार को ही फंस गए थे।
तीन दिनों तक यहीं फंसे रहने के बाद सरकार की मदद से सभी को हेलीकॉप्टर के सहारे नेपाल की राजधानी काठमांडू रविवार की शाम पहुंचाया गया। विगत तीन दिन से सभी काठमांडू में ही फंसे हुए हैं। जानकारी लगने पर जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशन में डिंडौरी तहसीलदार और पुलिस बल को नेपाल बार्डर मंगलवार को ही रवाना कर दिया गया है।
सभी लोगों को नेपाल की राजधानी काठमांडू में भारत सरकार के दूतावास ले जाया गया है। बताया गया की दुर्गा प्रसाद साहू के साथ संतोष साहू, कठौतिया निवासी खूबचंद साहू, सरसी निवासी राजेश साहू, रमेश साहू, मेहंदवानी निवासी विनोद साहू सहित वाहन चालक विपत मरावी नेपाल गए थे। सभी ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। सभी लोग धर्मशाला में रुके हुए है।
सभी लोग परेशान हो रहे हैं। गौरतलब है कि नेपाल में भूस्खलन के साथ बाढ़ के चलते दर्जनों मुख्य मार्ग में बनी पुल पुलिया बह गए हैं। विगत पांच दिनों से सड़क मार्ग से नेपाल की राजधानी काठमांडू का संपर्क पूरी तरह टूटा हुआ है। सभी लोग परेशान हो रहे हैं। मोबाइल के माध्यम से लगातार नेपाल में फंसे लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं। उनके द्वारा मंडला के क्षेत्रीय सांसद फग्गन सिंह से भी बात कर अपनी समस्या रखी गई है।
नेपाल गए लोग पिछले पांच दिनों से वहीं फंसे हुए हैं। उनका पैसा खत्म हो गया है। मोबाइल भी बंद होने से समस्या बढ गई है। दूसरे लोगों के मोबाइल से सुबह शाम नेपाल में फंसे लोग परिजनों से चर्चा कर अपना हाल बता रहे हैं। परिजन भी चिंतित हैं। दुर्गा साहू के बेटे नीतेश ने बताया कि वह मंगलवार को दिनभर बैंक में अपने पिताजी द्वारा बताए गए खाते में पैसा डालने के लिए परेशान रहा, लेकिन पैसा नहीं जा पाया।
कलेक्टर ने डिंडौरी तहसीलदार को पुलिस के साथ नेपाल बार्डर रवाना किया है। बताया गया कि भारतीय दूतावास द्वारा नेपाल के काठमांडू में फंसे लोगों को बुधवार को हेलीकाप्टर से नेपाल बार्डर तक पहुंचाया जाएगा, यहीं से डिंडौरी से गई टीम सभी को लेकर डिंडौरी लाएगी। अतिरिक्त वाहन भी यहां से ले जाया गया है। बताया गया कि जो चार पहिया वाहन नेपाल ले जाया गया था, वह अभी भी वहीं फंसा हुआ है। जब तक सडक मार्ग शुरू नहीं होता तब तक यह समस्या बनी रहेगी।
मेरे पापा दुर्गा प्रसाद साहू अपने साथियों के साथ काठमांडू में फंसे हुए हैं। उनके पास पैसा भी खत्म हो गया है। मंगलवार को मैं दिनभर कठौतिया बैंक में पैसा भेजने का प्रयास करता रहा, लेकिन बैंक कर्मी पैसा नहीं भेज पाए, बुधवार को बुलाया है। मोबाइल का नेटवर्क भी बंद होने से वे लोग आनलाइन पैसा भी किसी को नहीं दे पा रहे हैं। दूसरे का नंबर लेकर बात करते हैं। समस्या बहुत है। शासन प्रशासन को इस ओर मदद तत्काल करना चाहिए।
नीतेश साहू निवासी कठौतिया मेहंदवानी।
डिंडौरी तहसीलदार और पुलिस के जवान डिंडौरी से नेपाल बार्डर के लिए रवाना हो गए हैं। भारतीय दूतावास के द्वारा काठमांडू में फंसे सात लोगों को हेलीकाप्टर से गोरखपुर बार्डर तक पहुंचाया जाएगा। वहां से जिले के अधिकारी सभी को डिंडौरी ले आएंगे। जानकारी में सभी सुरिक्षत हैं। प्रशासन द्वारा हरसंभव मदद की जा रही है।
हर्ष सिंह कलेक्टर डिंडौरी।