• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • डिंडौरी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dindori Crime : बजरंगबली की प्रतिमा का अपमान करने वाले अमजद का मकान प्रशासन ने ढहाया

Dindori Crime : आरोपितों पर एनएसए और मकान गिराने को लेकर जबलपुर अमरकंटक मार्ग जाम, भाजपा जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री और मंडल अध्यक्ष का फूंका पुतला, ...और पढ़ें

By Dheeraj BajpaihEdited By: Dheeraj Bajpaih
Publish Date: Mon, 31 Jul 2023 09:32:55 AM (IST)Updated Date: Mon, 31 Jul 2023 09:32:55 AM (IST)
Dindori Crime : बजरंगबली की प्रतिमा का अपमान करने वाले अमजद का मकान प्रशासन ने ढहाया
आरोपित का घर गिराने और एनएसए का प्रस्ताव भेजने की जानकारी देने पर माने प्रदर्शनकारी, तहसील मुख्यालय शहपुरा का सुबह से बाजार रहा पूरी तरह बंद, विरोध प्रदर्शन में हजारों लोग हुए शामिल।

Dindori Crime : डिंडौरी (नईदुनिया प्रतिनिधि)। शहपुरा के मां शारदा टेकरी के पास स्थित भगवान बजरंगबली मंदिर की प्रतिमा का अपमान करने के मामले का विरोध तेज हो गया। शहपुरा के लोगों ने बाजार पूरी तरह बंद कर जबलपुर अमरकंटक मुख्य मार्ग में चक्का जाम कर दिया। दोपहर 1 से शहपुरा के निवास तिराहे के पास मार्ग में आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलने पर कलेक्टर विकास मिश्रा, पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारी भगवान बजरंगबली की प्रतिमा को अपमानित करने वाले फिरोज खान और अमजद खान के विरुद्ध एनएसए के तहत मामला दर्ज करने के साथ उनका मकान गिराने की मांग पर अड़े रहे।

naidunia_image

लंबी समझाइश का दौर चला, प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नहीं थे

आनन-फानन में आरोपित अमजद खान का शहपुरा में स्थित कच्चा मकान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ढहाया गया। इसी के साथ दोनों आरोपितों पर एनएसए के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव जिले से मंत्रालय भेजने की जानकारी जब अधिकारियों ने दी तभी प्रदर्शनकारी माने। दोपहर 3 बजे के बाद ही इस मार्ग में आवागमन बहाल हो सका।


naidunia_image

भाजपा नेताओं का जलाया गया पुतला

प्रदर्शन के दौरान हिंदूवादी संगठनों सहित आम जनों द्वारा विरोध जताते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया, जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी और मंडल अध्यक्ष शहपुरा घनश्याम कछवाहा का पुतला जलाया। आरोप लगाया गया कि संबंधित नेताओं द्वारा इस ओर पहल नहीं की गई। इसी के चलते इतने दिन तक आरोपितो पर कड़ी कार्रवाई नहीं हो पाई। प्रदर्शनकारियो द्वारा संबंधित नेताओं के हाय हाय के नारे भी लगाए गए। इस मामले को राजनीतिक घटनाक्रम से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

naidunia_image

ग्रामीण अंचलों से भी हजारों लोग शहपुरा पहुंच

शहर में पैदल लोगों ने रैली भी निकाली। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस लाइन सहित विक्रमपुर, शाहपुर, मेहेदवानी सहित अन्य थाना चौकी से भी पुलिस शहपुरा पहुंची। प्रदर्शन में शामिल होने ग्रामीण अंचलों से भी हजारों की संख्या में लोग शहपुरा पहुंच गए थे।लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। आरोपित का मकान गिराने के दौरान घर में ताला लगा हुआ था। घर में कोई नहीं मिला। पंचनामा बनाकर कच्चा मकान तोड़ा गया ,जबकि पक्का मकान जो प्रधानमंत्री आवास योजना से बना है उसे छोड़ दिया गया। बताया गया है कि आरोपित के परिजन भी शहपुरा से इन दिनों गायब है। प्रदर्शनकारी दूसरे आरोपित निलंबित वनरक्षक फिरोज खान का मकान भी गिराने की मांग कर रहे हैं। संबंधित का मकान शहडोल जिले में होना बताया गया।

naidunia_image

17 जुलाई को मामला आया था सामने

मां शारदा टेकरी मुख्य मार्ग के बगल में स्थित बजरंगबली की प्रतिमा को दोनों आरोपितों द्वारा अपमानित करने का मामला 17 जुलाई को सामने आया था। भारी विरोध के बाद 19 जुलाई को दोनों आरोपितों पर मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। तभी से लोग आरोपितों पर एनएसए के तहत कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। इस मामले को लेकर शहपुरा सहित विक्रमपुर, शाहपुर, समनापुर, बजाग, करंजिया, गाड़ासरई, मेहेदवानी व अन्य कस्बे का बाजार भी बंद रख कर ज्ञापन प्रदर्शन किया जा चुका है।

शहपुरा का बाजार दूसरी बार रविवार को बंद

विरोध प्रदर्शन के दौरान एडीएम सरोधन सिंह,एडिशनल एसपी जगन्नाथ मरकाम, एसडीएम काजल जावला, एसडीओपी मुकेश बिंद्रा, तहसीलदार गोविंद सलामें,शहपुरा थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया, मेहंदवानी थाना प्रभारी हरिशंकर तिवारी, शाहपुर थाना प्रभारी अनुराग जामदार, बिछिया चौकी प्रभारी एकांश श्रीवास्तव, विक्रमपुर चौकी प्रभारी संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा।

प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर जबलपुर अमरकंटक मार्ग में आवागमन बहाल कराया

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा बोले- प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर जबलपुर अमरकंटक मार्ग में आवागमन बहाल करा लिया गया था। अतिक्रमण का हिस्सा आरोपित के मकान का तोड़ा गया है। इस गंभीर मामले में आरोपितो पर पहले से ही कड़ी कार्रवाई पुलिस द्वारा की गई थी। आगे भी जो आवश्यक होगा वह किया जा रहा है।