सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जबलपुर अमरकंटक मार्ग किया चक्का जाम
डिंडौरी में खराब सड़क से नाराज ग्रामीणों ने जबलपुर-अमरकंटक मार्ग पर चक्का जाम किया। एक घंटे से आवागमन बाधित है, प्रशासन मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने में जुटा है।
Publish Date: Thu, 09 Apr 2026 12:14:34 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Apr 2026 12:14:34 PM (IST)
ग्रामीणों ने जबलपुर अमरकंटक मुख्य मार्ग पर लगाया जाम। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)HighLights
- खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाया
- जबलपुर अमरकंटक मार्ग पर एक घंटे से आवागमन ठप
- सड़क की बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जबलपुर अमरकंटक मुख्य मार्ग में गुरुवार की सुबह 10:30 बजे से चक्का जाम कर दिया है। चक्का जाम लगभग एक घंटे से चलने के चलते दोनों ओर वाहनों का जमाबड़ा लग गया है। पर्यटक परेशान हो रहे हैं।
बताया कि एनएच-45 पर ग्रामीणों का चक्का जाम किया है। लोग सड़क की बदहाली से आक्रोश में है। वन ग्राम कुटेली दादार उमरिया क्षेत्र में सड़क की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों ने अमरकंटक–जबलपुर मार्ग को चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने हाईवे पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
मजबूर होकर किया सड़क जाम
- ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क पर गड्ढे, जलभराव और टूट-फूट के कारण आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है, लेकिन संबंधित विभाग ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। मजबूर होकर ग्रामीणों को सड़क जाम का रास्ता अपनाना पड़ा।
- प्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति संभालने का प्रयास किया। अभी तक मार्ग में आवागमन बहाल नहीं हो सका है। लोगों को आश्वासन दिया जा रहा है।