
Dindori News : नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। जिला मुख्यालय में मौसम में हुए बदलाव के चलते मंगलवार की दोपहर वर्षा के साथ कुछ देर तक काबुली चने के आकार के ओला गिरे। डिंडौरी में मालपुर के पास राघोपुर में जबरजस्त ओलावृष्टि हुइ्र।
जिले में सुबह से मौसम साफ रहा होगा धूप भी निकली रही। दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे के आसपास आसमान में बादल छा गए और हवाएं भी चलीं। दोपहर लगभग 12:50 बजे के आसपास वर्षा शुरू हुई और कुछ देर तक चने के आकार के ओले भी गिरे।

वर्षा से मौसम में ठंडक आ गई। रुक रुक कर वर्षा का दौर अभी भी जारी है। सोमवार की शाम हुई ओलावृष्टि के बाद कलेक्टर विकास मिश्रा ने मंगलवार की सुबह जनपद डिंडौरी अंतर्गत ग्राम पंचायत नारायनडीह अन्तर्गत ग्राम बासी देवरी, टिकरी पिपरी और नारायनडीह में ओलावृष्टि से प्रभावित फसल का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को ओलावृष्टि की स्पेशल गिरदावरी कराने और किसानों को मुआवजा राशि देने के निर्देश दिए।