• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • गुना

गुना के 32 हजार वोटरों को बड़ी राहत, मतदाता सूची में फिर जुड़ेंगे नाम; 31 अक्टूबर तक मौका

एसआईआर के समय जिले में कुल 62 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम कटे थे। इसमें से 32 हजार वे थे जो अपने माता-पिता का वर्ष 2003 की मतदाता सूची का रिकॉर्ड नही...और पढ़ें

By gajendra shrivastavaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 04:52:11 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 04:52:11 PM (IST)
गुना के 32 हजार वोटरों को बड़ी राहत, मतदाता सूची में फिर जुड़ेंगे नाम; 31 अक्टूबर तक मौका
गुना के 32 हजार वोटरों को बड़ी राहत, मतदाता सूची में फिर जुड़ेंगे नाम

HighLights

  1. वर्ष 2003 के दस्तावेज की बाध्यता समाप्त, शुरू हुई नाम जोड़ने की कवायद
  2. फार्म-6 के साथ जन्म, पता और फोटो जमा कर बीएलओ से करें संपर्क
  3. जिले के 32,293 प्रभावित वोटरों को 31 अक्टूबर तक मिलेगा मौका

नईदुनिया प्रतिनिधि, गुना। एसआईआर के समय जिले में कुल 62 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम कटे थे। इसमें से 32 हजार वे थे जो अपने माता-पिता का वर्ष 2003 की मतदाता सूची का रिकॉर्ड नहीं दे पाए थे। लेकिन अब उक्त दस्तावेज की बाध्यता समाप्त होने के बाद एक बार फिर उक्त 32 हजार मतदाताओं के नाम पुन: जोड़ने कवायद की जा रही है, जिसमें बीएलओ एकबार फिर उक्त मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने की कवायद 31 अक्टूबर तक पूरी करेंगे।

जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसआईआर प्रक्रिया में कटे 62845 नामों में से 32293 मतदाताओं के नाम पुन: जोड़े जा रहे हैं, यह वह मतदाता हैं, जो अपने माता-पिता के वर्ष 2003 की मतदाता सूची का रिकार्ड एसआईआर के समय उपलब्ध नहीं करा सके थे।


लेकिन अब उक्त बाध्यता को खत्म कर दिया गया है, साथ ही उक्त नामों को 31 अक्टूबर तक पुन: जोड़ने के निर्देश जारी किए गए हैं, जिस पर अमल शुरू हो गया है। इसमें बीएलओ उक्त मतदाताओं के घर-घर जाकर नाम जोड़ने की कवायद कर रहे हैं।

प्रक्रिया के लिए जमा करने होंगे ये तीन जरूरी दस्तावेज

एसआईआर में अपने माता-पिता की वर्ष 2003 की मतदाता सूची का रिकार्ड उपलब्ध नहीं करवा पाने वाले मतदाताओं को फार्म-6 के साथ जन्म, पता और फोटो तीन दस्तावेज अपने मतदान केंद्र से संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराने होंगे, इसके बाद उनके नाम पुन: मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया शुरू होगी। बीएलओ कार्यालयीन दिवस व समय में संबंधित मतदान केंद्र पर या घर-घर पहुंचकर उक्त मतदाताओं से संपर्क करेंगे।

एसआईआर प्रक्रिया में 11 हजार से अधिक मृतक मतदाताओं के हटे थे नाम

एसआईआर प्रक्रिया में जिले की चारों विधानसभा से कुल 62845 नाम हटाए गए थे, जिनमें 11572 मतदाता के नाम मृत होने से हटाए गए थे। जबकि 2675 मतदाता वे थे जिनके नाम मतदाता सूची में दो बार दर्ज थे। जबकि 309 के नाम गणना पत्रक भरकर वापस न देने व अन्य कारणों से मतदाता सूची से काटे गए थे। जबकि 32532 मतदाता ऐसे मिले, जो गुना जिले से अन्य जगह जा चुके हैं। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान 15996 मतदाताओं के नाम नए सिरे भी जुड़े थे।

तीन दिन के विशेष अभियान में जुड़े 5100 नए मतदाताओं के नाम

जिले में एक जनवरी 2027 तक 18 से 19 आयु पूर्ण करने वाले नव युवा और अन्य मतदाता जिनके नाम सूची में आज तक किसी भी कारण से नहीं जुड़ सके हैं, उन्हें जोड़ा जा रहा है। इसके लिए बीते तीन दिन सात से नौ अक्टूबर तक विशेष अभियान भी चलाया गया, जिसमें 5100 नव मतदाताओं के नाम जोड़े जा चुके हैं। मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके व्यक्ति आनलाइन भी निर्वाचन की बेवसाइट पर आवेदन कर सकते हैं, जिसके बाद संबंधित अधिकारी तक आवेदन पहुंचेगा, जिसे बीएलओ को प्रेषित कर नाम जोड़ने की कार्रवाई होगी।

फैक्ट फाइल (जिलास्तरीय आंकड़ा)

  • गुना, बमोरी, राघौगढ़ व चांचौड़ा के मतदाता: 9,55,865
  • एसआईआर में हटाए गए कुल मतदाता: 62,845
  • एसआईआर में मृत मिले मतदाता: 11,572
  • मतदाता सूची में दो बार मिले मतदाता: 2,675
  • जिले से पलायन कर चुके मतदाता: 32,532

यह भी पढ़ें- दिल्ली में डिंडौरी को मिला राष्ट्रीय सम्मान, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में सम्मानित; जिले में 33 जैव संसाधन केन्द्र स्थापित