• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • गुना

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dengue in Guna: जिला अस्‍पताल में सिर्फ नाम का डेंगू आइसोलेशन वार्ड, जिम्मेदारों ने नहीं की कोई व्यवस्था

Dengue in Guna: जिले में बढ़ते डेंगू के मरीजों को देखते हुए जिला अस्पताल में डेंगू आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। लेकिन यहां डेंगू संबंधी कोई व्यवस्था न होने के कारण यहां अन्य बीमारी के मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Sat, 07 Oct 2023 09:26:40 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Oct 2023 09:26:40 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Dengue in Guna: जिला अस्‍पताल में सिर्फ नाम का डेंगू आइसोलेशन वार्ड, जिम्मेदारों ने नहीं की कोई व्यवस्था
वार्ड के बाहर डेंगू आइसोलेशन वार्ड का पंपलेट चस्पा किया गया

HighLights

  1. जिले में मिले चार डेंगू पॉजिटिव मरीज
  2. वार्ड में कोई व्यवस्था नहीं
  3. वार्ड में भर्ती हो रहे अन्य मरीज

Dengue in Guna नवदुनिया प्रतिनिधि, गुना। जिले में बीते एक माह में डेंगू के चार पाजीटिव मरीज मिलने के बाद जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तो बना दिया गया है, लेकिन वार्ड में अभी तक कोई भी डेंगू संबंधी व्यवस्था नहीं होने से अन्य मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में मलेरिया के मरीजों में भी इजाफा हो रहा है। जिले में मलेरिया के पाजीटिव केस बढ़कर 25 हो गए हैं।

दरअसल जिले मेंं आरोन में एक, गुना में एक और राघौगढ़ में दो डेंगू पाजीटिव मरीज मिले है। जिसमें एलिसा टेस्ट के बाद तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, वहीं एक मरीज में किट से जांच के बाद डेंगू होने की बात सामने आई थी। जिले में इस तरह डेंगू के चार पाजीटिव मरीज मिलने के बाद जिला अस्पताल के मेडीकल वार्ड नंबर तीन में डेंगू् आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जिसमें वार्ड के बाहर पंपलेट भी चस्पा किया गया है, लेकिन अभी तक डेंगू से संबंधित कोई भी सामग्री जिसमें मच्छरदानी या अन्य तरह से वार्ड को बंद नहीं किया गया है।


हैरत की बात ये है कि मेडिकल वार्ड में जगह कम होने से अन्य मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। जिससे आने वाले समय में अगर डेंगू के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती है तो भर्ती करने में परेशानी हो सकती है।

मलेरिया के मरीज बढ़कर 25 हुए

जिले में जुलाई माह के बाद से ही मलेरिया के मरीज मिलना शुरू हो गए थे। जिसमें अभी तक जिले में मलेरिया के पाजीटिव मरीजों की संख्या में इजाफा होने के साथ ही बढ़कर 25 हो गए है। बीते कुछ दिनों में भदौरा में तीन, राघौगढ़ में एक और बमोरी में दो मलेरिया मरीजों के मिलने की पुष्टि मलेरिया विभाग द्वारा की गई हैं।

जिले में 609 जगहों पर मिल चुका लार्वा

जिले में अभी तक मलेरिया विभाग द्वारा जनवरी से अक्टूबर माह की शुरूआत में 70 हजार 270 घरों में डेंगू व मलेरिया के लार्वा की जांच की गई है, जिसमें 504 जगहों पर मलेरिया का मादा एनाफिलीज मच्छर का लार्वा और 105 जगहों पर एडीज डेंगू के लार्वा को मिलने के बाद विभाग द्वारा नष्ट किया गया है। जिसमें जिलेभर में अभी तक 1 लाख 42 हजार 751 लोगों की मलेरिया जांच हुई है, जिसमें करीब 25 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि की गई हैं। इसके अलावा मलेरिया विभाग द्वारा अभी तक 507 लोगों की डेंगू की जांच की गई है, जिसमें कुल चार मरीजों में पुष्टि हो चुकी हैं।

भदौरा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मलेरिया मरीज मिल रहे

जिले में अभी तक 25 मलेरिया के रोगियों की पुष्टि हुई है, जिसमें राघौगढ़ में एक, बमोरी में दो, गुना में पांच और सबसे ज्यादा 14 मरीज भदौरा क्षेत्र के अंतर्गत मिले है। बीते लगभग 10 दिनों में सात मलेरिया के रोगियों की पुष्टि मलेरिया विभाग द्वारा की गई है, जिसमें राघौगढ़ में एक, बमोरी में दो और भदौरा में तीन नए रोगी मिले है। जिसके बाद मलेरिया विभाग द्वारा जांच और सर्वे में तेजी कर दी गई हैं।

जिले में अभी तक चार रोगियों में डेंगू की पुष्टि की गई हैं, जिसमें जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में एक पांच पलंग का डेंगू आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। लेकिन अभी कोई नया मरीज नहीं मिलने के कारण वार्ड में अन्य मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। -आनंद दास शर्मा, आरएमओ, जिला अस्पताल गुना

जिले में डेंगू के चार मरीज मिलने के बाद अभी तक नया कोई मरीज नहीं मिला है, जबकि जिले में मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। जिले में लगातार डेंगू और मलेरिया का लार्वा सर्वे के साथ ही नष्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही मरीजों की लगातार जांच की जा रही हैं। -सुुदर्शन कुशवाहा, जिला टीकाकरण व मलेरिया अधिकारी गुना

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।