• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • गुना

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्य प्रदेश के गुना में नाबालिग से 5 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपितों के मकान पर चलेगा बुलडोजर

चाचौड़ा थानाक्षेत्र की घटना। स्‍कूल से घर नहीं लौटी छात्रा तो परिजनों ने की खोजबीन। एक बंद घर में बेसुध अवस्‍था में मिली। पीड़िता का बयान, पांच लोगों ...और पढ़ें

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Sat, 29 Oct 2022 11:39:19 AM (IST)Updated Date: Sun, 30 Oct 2022 11:00:26 AM (IST)
मध्य प्रदेश के गुना में नाबालिग से 5 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपितों के मकान पर चलेगा बुलडोजर

गुना, नवदुनिया प्रतिनिधि। चांचौड़ा थानाक्षेत्र में 15 साल की नाबालिग छात्रा बीते रोज स्कूल से घर लौट रही थी, तभी बदमाशों ने उसका चारपहिया वाहन से अपहरण कर सामूहिक दुष्कृत्य किया। इस घटना में नाबालिग छात्रा को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं शनिवार की सुबह घटना के विरोध में क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक और भाजपा की पूर्व विधायक सहित स्थानीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया।

इस दौरान सभी ने एकसुर में आरोपितों को फांसी देने और गैंगरेप करने वालों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। नगर परिषद सीएमओ ने आरोपितों के घरों पर नोटिस भी चस्पा कर दिए हैं, तो कलेक्टर, अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल चांचौड़ा में मौजूद रहा। चांचौड़ा-बीनागंज क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह स्कूल से लौटते समय नाबालिग छात्रा के अपहरण और बंद कमरे में बदहवास हालत में मिलने की घटना के बाद महिलाओं ने शनिवार को एसडीएम आफिस का घेराव कर गैंगरेप करने वाले लोगों का शहर में जुलूस निकालने की मांग की। साथ ही बदमाशों के घर बुलडोजर से ढहाने की बात कही। हालांकि, एसडीएम ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि आरोपितों के घर 24 घंटे के भीतर गिरा दिए जाएंगे। अपर कलेक्टर आदित्य सिंह और एएसपी विनोद सिंह ने बीनागंज-चांचौड़ा में आरोपितों के घरों का चिन्हांकन किया है। साथ ही आगामी कार्रवाई को लेकर कार्ययोजना भी तैयार की है।


आरोपितों के मकान ढहाएं, तब खुलेगा बाजार

कांग्रेस विधायक लक्ष्‌मण सिंह ने बीनागंज तिराहे पर इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि आरोपितों को फांसी दी जाए। साथ ही उनके मकानों पर बुलडोजर चलाए जाएं। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने भी कहा है कि जब तक आरोपितों के मकानों पर बुलडोजर नहीं चलेगा, तब तक वह बाजार नहीं खोलेंगे। इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक ममता मीना व उनके पति भी शामिल रहे। उधर, कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए., अपर कलेक्टर आदित्य सिंह और एएसपी विनोदकुमार सिंह बीनागंज-चांचौड़ा की स्थिति पर नजर रखने के लिए डेरा डाले रहे।

पुलिस ने इनको किया गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपित अभी भी फरार हैं। पकड़े गए आरोपितों में रामजीवन मीना (22), मोहित मीना (21), संजू माली (28) और दो नाबालिग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस कमरे में नाबालिग के साथ गैंगरेप किया गया था, वही दोनों आरोपित अभी फरार हैं।

पांच आरोपितों के घर पर बिल्डिंग परमशीन के लिए नोटिस चस्पा

नगर परिषद बीनागंज-चांचौड़ा सीएमओ ने कहा कि पांच आरोपितों के घरों पर बिल्डिंग परमीशन न लेने को लेकर नोटिस चस्पा किया गया है। आरोपितों के परिजनों को 24 घंटे का समय दिया गया है। उसके बाद इन मकानों पर रविवार की दोपहर बुलडोजर चलाया जाएगा। पुलिस लाइन से भारी पुलिस बल बीनागंज भेजा गया है। रात में भी पुलिस बल बीनागंज में तैनात रहेगा।

पिता बोला- आठ दिन पहले टीआइ को छेड़खानी को लेकर दिया था आवेदन, नहीं हुई कार्रवाई

गैंगरेप की पीड़िता के पिता ने कहा कि चांचौड़ा टीआइ रविकुमार गुप्ता को आठ दिन पहले उनकी बेटी से छेड़खानी करने वाले इन आरोपितों के खिलाफ आवेदन दिया था, लेकिन थाना प्रभारी ने कार्रवाई नहीं की। अगर थाना प्रभारी आठ दिन पहले कार्रवाई कर देते, तो आज यह घटना घटित नहीं होती। हालांकि, भाजपा नेताओं ने इस मामले को लेकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से बात की है। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने कहा कि मामला बहुत संवेदनशील है। आरोपितों को सख्त सजा दिलाने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से बात की है। नाबालिग को बेहतर उपचार दिलाया जा रहा है। वहीं शासन द्वारा आर्थिक सहायता भी दिलाई जाएगी।