नोट- बाजार समाचार।
प्रतिभा शर्मा और पूजा शर्मा बनीं पुलिस उप-अधीक्षक,
मेघा सुमन को मिला सहायक संचालक उद्योग का पद
गुना। इंजी. सुधीर सिंह परिहार के मार्गदर्शन में जीनियस टच के प्रतियोगियों ने मप्र लोकसेवा आयोग 2016 में भी शानदार सफलता अर्जित की है। गुना में ही रहकर सिविल सेवा परीक्षाओं में सफल होने वाले इन प्रतियोगियों के साथ खास बात यह है कि इन्हें सफलता के लिए कई सालों तक इंतजार से नहीं गुजरना पड़ा, बल्कि अपने पहले या दूसरे अवसर में ही अन्य प्रतियोगियों पर भारी पड़कर इन्होंने परिहार सर के मार्गदर्शन में अपनी प्रतिभा और मेहनत को सफलता में बदल लिया है। पूजा शर्मा जो कि मूलतः बीनागंज पेंची की रहने वाली हैं का यह लगातार तीसरा सिलेक्शन है। इससे पहले वह महिला सशक्तिकरण अधिकारी और पुलिस उप-अधीक्षक के लिए चयनित हो चुकी हैं और वर्तमान में डीएसपी की ट्रेनिंग कर रही हैं। शिवपुरी से गुना आकर मात्र तीन महीने में मुख्य परीक्षा की तैयारी कर पुलिस उप-अधीक्षक पद के लिए सफल होने वाली प्रतिभा शर्मा ने शिवपुरी से ही कम्प्यूटर सांइस में एमएससी किया है। भोपाल से बायोटेक्नोलॉजी में स्नातक मेघा सुमन को सहायक संचालक उद्योग का पद मिला है। आरोन के अनिल कुमार चौधरी ने बाल विकास परियोजना अधिकारी का पद प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि अनिल के पिता आरोन महाविद्यालय में चतुर्थ वर्ग पद पर कार्यरत हैं और आर्थिक परेशानियों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे का हौंसला कमजोर नहीं होने दिया। शिक्षिका माता और शिक्षक पिता की बेटी प्रियंका बुनकर का चयन सहायक जेल अधीक्षक के पद पर हुआ है। इससे पहले भी परिहार सर के मार्गदर्शन में ही प्रियंका का चयन बाल विकास परियोजना अधिकारी के लिए भी हो चुका है।
नोट-फोटो का केप्शन।
1207जीयूएनए-गुना। प्रतिभा शर्मा
1207जीयूएनए-गुना। पूजा शर्मा
1207जीयूएनए-गुना। मेघा सुमन
1207जीयूएनए-गुना। प्रियंका बुनकर
1207जीयूएनए-गुना। अनिल चौधरी