• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • गुना

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Jihad: नाम बदलकर की दोस्ती, दुष्कर्म कर बनाया वीडियो और करने लगा ब्लैकमेल, गुना में लव जिहाद का शिकार हुई युवती

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचकर युवती ने आरोपित युवक के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत। दो साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती। आरो...और पढ़ें

By gajendra shrivastavaEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Sun, 23 Jun 2024 01:23:31 PM (IST)Updated Date: Sun, 23 Jun 2024 01:23:31 PM (IST)
Love Jihad: नाम बदलकर की दोस्ती, दुष्कर्म कर बनाया वीडियो और करने लगा ब्लैकमेल, गुना में लव जिहाद का शिकार हुई युवती
प्रतीकात्मक चित्र (इनसेट- आरोपित अरशद)

HighLights

  1. निजी कंपनी में काम करती है युवती।
  2. आरोपित युवक बेल्डिंग का काम करता है।
  3. युवती के आफिस पहुंचकर भी करता था परेशान।

नवदुनिया प्रतिनिधि, गुना। शहर में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपित युवक ने पहले अपनी असली पहचान छुपाकर उसके साथ इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती की। इसके बाद उसने धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। ब्लैकमेल करते हुए उसका यौन शोषण करने लगा। युवक ने उसके साथ मारपीट करते हुए धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट समेत कुछ अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

कोतवाली थाना में दर्ज कराई शिकायत में युवती ने बताया कि करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी भय्यू नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। युवती का आरोप है कि युवक ने मेल-मिलाप के दौरान उसके कुछ फोटो खींच लिए थे। इसके बाद से वह उसे परेशान और ब्लैकमेल करने लगा।


किराये के मकान में रहती है पीड़िता

फरियादिया का कहना है कि मूल रूप से वह एक गांव की निवासी है। छोटा भाई पढ़ाई करता है और मां गृहणी है। पिता की तबीयत खराब रहती है। ऐसे में गुना शहर में किराए से मकान लेकर एक निजी संस्थान में नौकरी कर परिवार चलाती है। युवक को जब पता चला कि वह किराए के मकान में रहती है तो करीब एक साल पहले वह उसके घर पर पहुंचा और उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया।

दूसरी बार में उसने अश्लील वीडियो भी बना लिए। वह युवती का मोबाइल छीन कर स्टेटस पर अपने और युवती के फोटो भी माय हस्बैंड लिखकर डालता था, ताकि उसे बदनाम कर सके और समाज के लोग देख सकें कि वह एक मुस्लिम युवक के साथ है।

naidunia_image

पहचान उजागर होने के बाद की मारपीट

युवती ने बताया कि जब युवक की दूसरी आईडी, जिसमें अरशद नाम लिखा था, देखी तब युवक के मुस्लिम होने का पता चला। इस पर युवती ने झूठ बोलने का कारण पूछा और उससे दूर रहने लगी। इस पर करीब तीन महीने से युवक लगातार उसे परेशान कर रहा था। वह उसके काम करने के स्थल भी पहुंच जाता था और मारपीट करता था। 4-5 दिन पहले ही रात में हंगामा कर मारपीट की।

इस दौरान साथी कर्मचारियों ने युवती की मदद की और उसे पुलिस में शिकायत की सलाह दी। इसके बाद युवक के खिलाफ केस शनिवार रात 11 बजे हिंदू संगठनों की मदद से मामला दर्ज कराया है। युवक खुद जीनघर क्षेत्र में किराए से रहता है और बेल्डिंग का काम करता है। धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाने का आरोप लगाया है।