
नवदुनिया प्रतिनिधि, गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले के लंबा चक गांव में मीणा परिवार के दो गुटों के बीच रविवार को खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई और दो सगे भाई घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक चार बीघा जमीन पर जबरन जुताई को लेकर इनके बीच विवाद हुआ।
इस दौरान फरसे और कुल्हाड़ी से पिता और बेटों पर हमला किया गया। घायल प्रेम नारायण ने बताया कि एक दिन पहले भी सानई पुलिस को भी हमला होने की सूचना दी गई थी। विवाद में जिस युवक की मौत हो गई उसका नाम राम लखन मीणा है। घायलों के नाम अरविंद, भारत और प्रेम नारायण मीणा हैं। हमले में गंभीर रूप से घायल अरविंद को भोपाल रेफर किया गया है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ।