• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

मुरैना से बोरियों में भरकर ग्वालियर लाई गई 111 किलो मिलावटी मिठाई जब्त

टीम ने मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की है।

By Digital DeskEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 09:00:49 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 09:11:54 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मुरैना से बोरियों में भरकर ग्वालियर लाई गई 111 किलो मिलावटी मिठाई जब्त
नमूने  लेने  की  कार्रवाई  करते  खाद्य  सुरक्षा  अधिकारी। सौजन्य: खाद्य सुरक्षा विभाग

HighLights

  1. हनुमान चौराहा स्थित डेयरी पर छापा
  2. मिल्क केक और मलाई बर्फी के नमूने लिए
  3. अन्य दुकानों से भी लिए मावा बर्फी के सैंपल

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावट की शिकायत पर हनुमान चौराहा स्थित साईं कृपा स्वीट्स (बालाजी स्वीट्स) पर कार्रवाई करते हुए डेयरी में छापा मारकर 111 किलोग्राम मिठाई जब्त की है। खास बात यह है कि ये मिठाइयां मुरैना में तैयार कर बोरी में भरकर ग्वालियर लाई गई थीं। टीम ने मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की है।

मिल्क केक और मलाई बर्फी के टीम ने लिए नमूने

कार्रवाई के दौरान डेयरी में 48 किलोग्राम मिल्क केक, 48 किलोग्राम मलाई बर्फी और 15 किलोग्राम सोनपापड़ी मिली। मिल्क केक और मलाई बर्फी दो-दो छोटी बोरी (कट्टों) में, जबकि सोनपापड़ी एक कट्टे में रखी हुई थी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तीनों मिठाइयों की सैंपलिंग कर उन्हें जब्त किया है। शिकायत मिली थी कि दुकान पर मावा रखा हुआ है। इसके बाद टीम ने जांच की तो पास की डेयरी में मिठाइयों का भंडारण मिला। यहां खाद्य सुरक्षा अधिकारी निरूपमा शर्मा ने कार्रवाई की।


दो अन्य दुकानों से भी लिए मावा बर्फी के नमूने

खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोविंद नारायण सरगैयां ने हजीरा स्थित न्यू लवली स्वीट्स से मावा बर्फी का नमूना लिया। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीष कुमार शर्मा ने हजीरा चौराहा स्थित अलीगढ़ मिष्ठान भंडार से मावा बर्फी का नमूना लिया। विभाग ने सभी नमूनों को जांच के लिए भोपाल स्थित खाद्य प्रयोगशाला भेजने की तैयारी की है।

रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, जब्त मिठाइयों और दोनों दुकानों से लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट में मिलावट या खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।