• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

16 मौतों के बाद 50 लाख का कारोबार ठप: शीतला माता मेले से लौटे व्यापारी, बोले- कोरोना में भी नहीं थे ऐसे हालात

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर पर हुए हादसे में 16 मौतों के बाद मेले का करीब 50 लाख का कारोबार ठप हो गया है।

By amit mishraEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 12:23:31 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 12:23:31 PM (IST)
16 मौतों के बाद 50 लाख का कारोबार ठप: शीतला माता मेले से लौटे व्यापारी, बोले- कोरोना में भी नहीं थे ऐसे हालात
शीतला माता मंदिर पर सन्नाटा: हादसे के बाद मेला खाली

HighLights

  1. 15 मौतों के बाद 50 लाख कारोबार ठप हुआ
  2. 1.50 लाख की जगह गिने-चुने श्रद्धालु पहुंचे
  3. नवमी से पहले ही दुकानदार लौटने लगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शीतला माता मंदिर पर हुए भीषण हादसे के बाद मेले की रौनक पूरी तरह खत्म हो गई है। 16 लोगों की मौत के बाद यहां लगा करीब 50 लाख रुपये का कारोबार ठप पड़ गया है। ग्वालियर के शीतला माता मेले से लौटे व्यापारी बेहद परेशान हैं। उनका कहना है कि कोरोना काल के बाद भी ऐसे हालात नहीं देखे थे।

1.50 लाख की जगह गिने-चुने श्रद्धालु पहुंचे

हर साल अष्टमी और नवमी पर शीतला माता मंदिर में एक से डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी उम्मीद में छोटे-बड़े व्यापारी 9 दिन तक दुकानें लगाते हैं, लेकिन इस बार हादसे के बाद भीड़ काफी कम रही। सामान्य तौर पर आखिरी तीन दिन सप्तमी, अष्टमी और नवमी पर सबसे ज्यादा भीड़ होती है। पैदल आने वाले श्रद्धालु इन्हीं दिनों में सबसे ज्यादा पहुंचते हैं। इस बार सप्तमी की रात हादसे के समय मंदिर परिसर में करीब एक लाख लोग मौजूद थे, लेकिन हादसे के बाद दहशत फैल गई।


हादसे के बाद बचाव कार्य के चलते प्रवेश रोक दिया गया और लोग लौटने लगे। रविवार को अष्टमी पर भी मंदिर में सन्नाटा रहा। सोमवार को नवमी पर तो मेला पूरी तरह खाली हो गया।

नवमी से पहले ही लौटने लगे दुकानदार

नुकसान से परेशान कई दुकानदारों ने नवमी की रात तक रुकने के बजाय पहले ही लौटने का फैसला किया। आधी से ज्यादा दुकानें खाली हो गईं। दुकानदार सामान समेटकर चले गए। रेहड़ी-पटरी वाले भी मेला छोड़ गए। अब मंदिर के आसपास की स्थायी दुकानें ही बची हैं।

दुकानदारों का कहना है कि पहली बार ऐसा देखा है। पहले नवमी को देर रात तक भीड़ रहती थी, मेला खत्म होने के बाद भी श्रद्धालु आते थे, लेकिन इस बार सामान्य सोमवार जितनी भीड़ भी नहीं रही।

अंदर तक पहुंचने लगीं गाड़ियां

श्रद्धालुओं की संख्या कम होने से अब गाड़ियां मंदिर के अंदर तक पहुंच रही हैं। नवरात्र में सामान्यत: वाहनों का प्रवेश बंद रहता है, लेकिन भीड़ न होने के कारण अब गाड़ियां बेरोकटोक आ-जा रही हैं।