• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर के बिलौआ में डंपरों पर औचक कार्रवाई से हड़कंप, 16 ओवरलोड वाहन जब्त; क्रशर कारोबारी पहुंचे कलेक्टर के पास

सोमवार की रात 12 डंपर और मंगलवार को चार और डंपर कार्रवाई में शामिल किए गए।

By Varun SharmaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 09:02:14 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 09:02:45 PM (IST)
ग्वालियर के बिलौआ में डंपरों पर औचक कार्रवाई से हड़कंप, 16 ओवरलोड वाहन जब्त; क्रशर कारोबारी पहुंचे कलेक्टर के पास
बिलौआ में डंपरों को रोककर ओवरलोड की जांच करता अमला। फोटो: जनसंपर्क

HighLights

  1. डबरा एसडीएम की अगवाई में देर रात छापा
  2. 20 से 900 किलो ज्यादा निकला माल
  3. कारोबारियों ने 10% छूट के नियम का दिया हवाला

नईदुनिया प्रतिनिधि,ग्वालियर। बिलौआ में अवैध खनिज को लेकर लगातार कार्रवाई कर रहे जिला प्रशासन की टीम ने सोमवार की रात अचानक बिलौआ में फिर औचक कार्रवाई की। डबरा एसडीएम ने पुलिस के साथ मिलकर पहले डंपरों को रोकने की कार्रवाई की इसके बाद खनिज विभाग को बुलाया। मौके पर सभी डंपरों की जांच रात में ही करवाई, जिसमें धर्मकांटे पर वजन कराने पर पता चला कि डंपरों में गिटटी व बोल्डर खनिज तय मात्रा से अधिक है।

डंपरों में 20 किलो से लेकर 900 किलो तक माल अधिक था

डंपरों में 20 किलो से लेकर 900 किलो तक माल अधिक था, हालांकि 900 किलो माल अधिक का एक ही डंपर था शेष में 50 ,100 200 किलो तक माल अधिक निकला। सभी डंपरों को जब्तकर बिलौआ थाने में रखवाया गया। सोमवार की रात 12 डंपर और मंगलवार को चार और डंपर कार्रवाई में शामिल किए गए।


क्रशर संचालकों में मच गया हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद बिलौआ क्रशर संचालकों में हड़कंप मच गया और वे इस बात को लेकर नाराज हुए कि जब 10 प्रतिशत तक ओवरलोडिंग पर कार्रवाई का प्रविधान नहीं तो प्रशासन ने बेवजह कार्रवाई क्यों कर दी। इसको लेकर मंगलवार शाम कलेक्टर से भी मुलाकात की और अपना पक्ष रखा।

हाई कोर्ट में अवैध खनिज को लेकर चल रही है याचिका

बता दें कि बिलौआ में अवैध खनिज को लेकर हाई कोर्ट में याचिका चल रही है जिसको लेकर हाई कोर्ट नाराजगी जता चुका है और इस मामले में कार्रवाइयां भी हो चुकी हैं। इसी सख्ती के बाद बिलौआ में चेक पोस्ट स्थापित की गईं और कड़ी निगरानी प्रशासन द्वारा की जा रही है। इसी के चलते प्रशासन के अधिकारी बार बार बिलौआ का भ्रमण कर रहे हैं और अवैध खनन, परिवहन व भंडारण की जांच जारी है।

कलेक्टर रुचिका चौहान व एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर सोमवार की रात डबरा एसडीएम नवकिरण कौर, तहसीलदार बिलौआ रमाशंकर सिंह व अन्य ने पुलिस को बुलाकर बिलौआ में डंपरों की औचक जांच शुरू की। इसके बाद खनिज विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया। रात में सभी की चेकिंग की गई और ओवरलोड जांचने के लिए वजन कराया गया। प्राथमिक तौर पर ओवरलोड पाने पर सभी डंपरों को थाने भेज दिया गया।

क्रशर संचालक कलेक्टर से बोले-10 प्रतिशत ओवरलोड का गजट नोटिफिकेशन है

प्रशासन की कार्रवाई के बाद बिलौआ क्रशर संचालक एसोसिएशन के बैनर तले संचालक कलेक्टर रुचिका चौहान से मिलने पहुंचे। कारोबारियों ने बताया कि जिला कलेक्टर को कार्रवाई को लेकर बताया गया कि 50,100, 200 किलो ज्यादा माल पर कार्रवाई करना उचित नहीं है। राजमार्ग मंत्रालय का 13 अप्रैल 2026 का गजट नोटिफिकेशन भी है जिसमें दस प्रतशित ओवरलोडिंग पर हाइवे पर कार्रवाई न करने का प्रविधान है।

इस पर टैक्स व पेनाल्टी नहीं ली जाना चाहिए। वहीं तौलकांटों में अंतर होता है। एमपीआरडीसी व क्रशर के कांटे में थोड़ा वैरिएशन आ सकता है, इसके बाद भी कार्रवाई न्यायपूर्ण नहीं है। कलेक्टर ने पूरी बात सुनने के बाद मामले को दिखवाने का आश्वान दिया।