• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tansen Samaroh 2023: पंडित गणपति भटट को मिला तानसेन सम्मान, आयोजन में यह रहा खास

तानसेन समारोह-2023 में प्रतिष्ठित तानसेन अलंकरण सोमवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कर्नाटक के पंडित गणपति भटट हसनगि को प्रदान ...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 25 Dec 2023 08:26:56 PM (IST)Updated Date: Mon, 25 Dec 2023 11:56:19 PM (IST)
Tansen Samaroh 2023: पंडित गणपति भटट को मिला तानसेन सम्मान, आयोजन में यह रहा खास
तानसेन समारोह-2023 में प्रतिष्ठित तानसेन अलंकरण सोमवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कर्नाटक के पंडित गणपति भटट हसनगि को प्रदान किया।

HighLights

  1. तबला दरबार 'अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी’ द्वारा आयोजित किया गया था।
  2. कार्यक्रम का निर्देशन और कंपोजिशन मशहूर तबला वादक सलीम अल्लाह वाले ने किया।
  3. तबला वादकों ने लगभग 30 मिनट तक तबले की ताल से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

ग्‍वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। मध्यप्रदेश में 25 दिसंबर का दिन तबला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यह घोषणा आज सीएम मोहन यादव ने की। मधुर संगीत से भरा तबला दरबार 'अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी’ द्वारा आयोजित किया गया था। तानसेन समारोह का हिस्सा बने इस अविस्मरणीय कार्यक्रम का निर्देशन और कंपोजिशन मशहूर तबला वादक सलीम अल्लाह वाले ने किया।

तबला वादकों ने लगभग 30 मिनट तक तबले की ताल से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। उन्‍होंने यह भी कहा कि संस्कृति और विरासत की दिव्य नगरी ग्वालियर में संगीत सम्राट तानसेन की स्मृति में 'तानसेन समारोह' का आयोजन अद्भुत और अलौकिक है।


आज के दिव्‍य समारोह में “ताल दरबार” कार्यक्रम के अंतर्गत 1300 से अधिक कला साधकों की प्रस्तुति ने मन मोहने के साथ ही एक नया विश्‍व कीर्तिमान बनाया है। यह ऐतिहासिक क्षण 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड' में दर्ज होने पर मैं सभी कलाकारों का प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक अभिनंदन कर उन्‍हें बधाई देता हूं।

पंडित गणपति भटट को मिला तानसेन सम्मान

तानसेन समारोह-2023 में प्रतिष्ठित तानसेन अलंकरण सोमवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कर्नाटक के पंडित गणपति भटट हसनगि को प्रदान किया। तानसेन समाधि स्थल पर आयोजित विश्व संगीत समागम में इस अलंकरण के साथ उज्जैन की संस्था मालव लोक कला उज्जैन को राजा मानसिंह तोमर सम्मान प्रदान किया गया।

naidunia_image

मध्यप्रदेश में 25 दिसंबर का दिन तबला दिवस के रूप में मनाया जाएगा: CM@DrMohanYadav51 #RecordBreakingRhythm pic.twitter.com/BHeXZtg03R

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 25, 2023

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित 'ग्वालियर गौरव दिवस' कार्यक्रम #RecordBreakingRhythm

https://t.co/kIWroQaZUF

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 25, 2023