ग्वालियर में सड़कों का कायाकल्प: 108 करोड़ से चमकेगा 28 प्रमुख मार्गों का भाग्य, दीपावली के बाद शुरू होगा निर्माण
सहायक नगर निवेशक अमित गुप्ता के अनुसार नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के प्रयासों से इन सड़कों के विकास की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत प्रमुख बा...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 07:13:23 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 07:14:07 PM (IST)
HighLights
- द्वारिका नगरी योजना से सड़कों का चौड़ीकरण
- ट्रैफिक का दबाव घटेगा, आवागमन होगा सुगम
- दीपावली के बाद चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा काम
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के 28 प्रमुख मार्गों का 108 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण और चौड़ीकरण किया जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए कार्ययोजना तैयार की है। प्रदेश सरकार की द्वारका नगरी योजना के अंतर्गत प्रस्तावित इन कार्यों को दीपावली के बाद शुरू करने की तैयारी है। इनमें महाराज बाड़ा से गश्त का ताजिया मार्ग सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों की सड़कें शामिल हैं। सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण से संकरे मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने और आवागमन सुगम बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने की योजना
सहायक नगर निवेशक अमित गुप्ता के अनुसार नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के प्रयासों से इन सड़कों के विकास की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत प्रमुख बाजारों, चौराहों और आवासीय क्षेत्रों में सड़कों का सुधार किया जाएगा। नगर निगम द्वारा निर्माण कार्यों की आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने की योजना है।
इन 28 मार्गों का होगा विकास
- एसपी ऑफिस से सिल्वर स्टेट
- होटल सनबीम से मान सिंह चौराहा
- टाइगर चौक से दाने बाबा चौराहा
- भिंड रोड से सेंट्रल एकेडमी
- हजीरा चौराहा से बिरला नगर पुल
- हजीरा चौराहा से चार शहर का नाका
- पप्पू राय जिम से सरमन पुलिया
- तानसेन नगर एलआइसी पुलिया से रमटापुरा पुल
- लधेड़ी से जलालपुर मार्ग
- नहर वाले हनुमान से प्रभात राय मूर्तिकार तक
- बाबा कपूर से बिजली घर
- हथियारा रोड मुख्य मार्ग
- भिंड रोड से कृष्णा काम्प्लेक्स
- दाने बाबा से राम वाटिका
- सिंधिया स्टेच्यू से टाइगर चौक
- जड़ेरुआ एक्सटेंशन से कोठी पीपल चौराहा
- गंगा विहार तिराहा से दाने बाबा
- मंडी से आस्तिक देव नगर चौराहा
- दंडोतिया मार्केट से गिरगांव
- दंडोतिया मार्केट से बीपी सिटी
- बीपी सिटी से जड़ेरुआ बांध
- ब्लू लोटस मेन गेट से पानी की टंकी
- कंपू थाना से गुड़ी-गुड़ी का नाका
- हेमू कालोनी चौक से खासगी बाजार
- जनहित स्कूल से 12 बीघा
- माधौगंज थाना से हेमसिंह की परेड
- महाराज बाड़ा से गश्त का ताजिया
- लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम का मुख्य मार्ग