MP में गड्ढामुक्त होंगी सड़कें: 47 प्रमुख मार्गों के सुधार पर MPRDC खर्च करेगा 199.58 करोड़ रुपये
ये सभी एमपीआरडीसी की एमडीआर हैं, जो एक शहर से दूसरे शहर व शहरों को ग्रामीण इलाकों से जोड़ने का काम करती हैं। अब बारिश का सीजन बीतने के बाद सड़कों की म...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 08:04:23 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 08:04:56 PM (IST)
सिटी सेंटर के रास्ते बड़े-बड़े गड्ढे। फाइल फोटोHighLights
- मानसून के बाद शुरू होगी मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड्स की मरम्मत
- ग्वालियर डिवीजन की 7 सड़कों पर खर्च होंगे 14.24 करोड़ रुपये
- भोपाल, सागर और इंदौर-धार समेत सभी डिवीजनों का बजट मंजूर
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मानसून के सीजन में वर्षा के चलते खराब हुई मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एमपीआरडीसी) की प्रदेशभर की 47 सड़कों की मरम्मत की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस सड़कों की मरम्मत में कुल 199.58 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। बारिश के कारण खराब हुई इन सड़कों पर अब डामर की नई परत बिछाई जाएगी।
ग्वालियर डिवीजन की 7 सड़कों पर होंगे 14.24 करोड़ खर्च
इसमें 14.24 करोड़ से ग्वालियर डिवीजन की सात, 8.35 करोड़ से नर्मदापुरम डिवीजन की चार, 19.26 करोड़ से शहडोल व रीवा डिवीजन की चार, 48.09 करोड़ से भोपाल डिवीजन की आठ, 25.37 करोड़ से उज्जैन डिवीजन की चार, 20.71 करोड़ से छिंदवाड़ा डिवीजन की दो, 41.68 करोड़ से सागर व जबलपुर डिवीजन की नौ सड़कों और 21.88 करोड़ से धार व इंदौर डिवीजन की नौ सड़कों की मरम्मत का काम कराया जाएगा।
ये सभी एमपीआरडीसी की मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड (एमडीआर) हैं, जो एक शहर से दूसरे शहर व शहरों को ग्रामीण इलाकों से जोड़ने का काम करती हैं। अब बारिश का सीजन बीतने के बाद सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा।
इन सड़कों की होगी मरम्मत
- ग्वालियर डिवीजन-36 किमी लंबी मोहना से पोहरी रोड, 11.80 किमी लंबी आरोन से अशोकनगर रोड, 31.24 किमी लंबी सिरसोद से पिछौर रोड, 22.14 किमी लंबी नदीगांव से सेंवढ़ा रोड, 25.54 किमी लंबी सतनवाड़ा से नरवर रोड, 23.11 किमी लंबी अंबाह से पिनाहट रोड और 65 किमी लंबी दतिया से सेंवढ़ा रोड।
उज्जैन डिवीजन-51.24 किमी लंबी आगर-सारंगपुर रोड, 41.50 किमी लंबी आष्टा-कन्नोद रोड, 45 किमी लंबी मनासा से भानपुरा रोड और 11.60 किमी लंबी सोनकच्छ-गंधर्वपुरी रोड।
छिंदवाड़ा डिवीजन-15.80 किमी लंबी सिवनी बायपास रोड और 87 किमी लंबी सिवनी-बालाघाट रोड।
भोपाल डिवीजन-63 किमी लंबी ईस्टर्न भोपाल बायपास रोड, 39 किमी लंबी बरेली-पिपरिया रोड, 26.6 किमी लंबी खमरिया-नकतारा रोड, 18.70 किमी लंबी शाहगंज-बरखेड़ा रोड, 12.60 किमी लंबी नलखेड़ा रोड, 31 किमी लंबी जीरापुर-मचलपुर रोड, 42 किमी लंबी बासौदा-सिरोंज रोड और 20.46 किमी लंबी विदिशा-अहमदपुर रोड।
नर्मदापुरम डिवीजन-12.50 किमी लंबी बुधनी-इटारसी रोड, 17 किमी लंबी हरदा-आशापुर रोड, 15.24 किमी लंबी नर्मदापुरम-पिपरिया रोड और 16.60 किमी लंबी पिपरिया-पचमढ़ी रोड।
शहडोल और रीवा डिवीजन-14.05 किमी लंबी रीवा-शहडोल रोड, 48.97 किमी लंबी कोतमा-राजेंद्रग्राम रोड, 52 किमी लंबी तिलवारी-जनकपुर रोड और 86.13 किमी लंबी सुंदरा-सिंहपुर-कोठी-जैतवारा-बीरसिंहपुर-सेमरिया रोड।
धार-इंदौर डिवीजन-42.17 किमी लंबी राजपुर-निवाली रोड, 43 किमी लंबी सरदारपुर-बदनावर रोड, 29 किमी लंबी अंजद-जुलवानिया रोड, चार किमी लंबी थांदला-कुशलगढ़ रोड, 19.50 किमी लंबी नागदा-धार-गुजरी रोड, 42.70 किमी लंबी मनावर रोड, 26.80 किमी लंबी इंदौर-देपालपुर रोड, 10.80 किमी लंबी मंडलेश्वर-कसरावद रोड और 7.60 किमी लंबी कोठी-सनावद रोड।
सागर-जबलपुर डिवीजन-36.66 किमी लंबी बीना-मालथौन रोड, 43.60 किमी लंबी राहतगढ़-खिमलासा रोड, 33 किमी लंबी दमोह-पथरिया-गढ़कोटा रोड, 50.60 किमी लंबी हटा-पटेरा-कुम्हारी रोड, छह किमी लंबी चिरईडोंगरी-कान्हा रोड, 51.28 किमी लंबी कटनी-विजयराघवगढ़-बरही रोड, 38.85 किमी लंबी जबलपुर-पाटन-शाहपुरा रोड और 50.80 किमी लंबी उमरिया-शाहपुरा रोड।