• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर के कुलैथ सम्मेलन में सीएम का बड़ा एलान, जगन्नाथ मंदिर के लिए 51 लाख और सड़कों की सौगात

मुख्यमंत्री ने पशु मेले का भ्रमण किया और बैलगाड़ी दौड़ का आनंद भी लिया।

By Anil TomarEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 08:48:34 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 08:48:59 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ग्वालियर के कुलैथ सम्मेलन में सीएम का बड़ा एलान, जगन्नाथ मंदिर के लिए 51 लाख और सड़कों की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पशु मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में गाय को गुड़ खिलायाl सौ. जनसंपर्क विभाग

HighLights

  1. दुग्ध उत्पादन में नंबर वन बनने का लक्ष्य
  2. ग्रामीणों को मिलेगा आर्थिक संबल और हक
  3. पशु मेले में घुड़दौड़ के दौरान हादसा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। कुलैथ में शुक्रवार को आयोजित किसान-पशुपालक सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान जगन्नाथ मंदिर के निर्माण के लिए 51 लाख रुपये देने और करीब आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण कराने की घोषणा की।

सीएम ने बैलगाड़ी दौड़ का लिया आनंद

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश को दुग्ध उत्पादन में देश में तीसरे स्थान से पहले स्थान पर पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए पशुओं की नस्ल सुधारने से लेकर पशुपालकों को प्रोत्साहित करने तक कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने पशु मेले का भ्रमण किया और बैलगाड़ी दौड़ का आनंद भी लिया।


गुजरात से अधिक पशु, फिर भी दूध उत्पादन कम

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में गुजरात की तुलना में पशुओं की संख्या अधिक है, लेकिन दूध उत्पादन कम है। इसकी प्रमुख वजह अच्छी नस्ल के पशुओं की कमी है। इसके लिए नस्ल सुधार अभियान चलाया जा रहा है। एक लाख अच्छी नस्ल की बछिया तैयार करने की योजना भी है। प्रदेश में करीब 2.5 करोड़ दूध देने वाले पशु हैं। पशुपालकों को बेहतर नस्ल के पशुओं के पालन के लिए प्रोत्साहित करने ब्लाक स्तर पर वृंदावन गांव विकसित किए जा रहे हैं। साथ ही गोपाल पुरस्कार भी शुरू किए गए हैं।

रजिस्ट्री से ग्रामीणों को मिलेगा आर्थिक संबल

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 50 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों के मकान, बाड़े और अन्य संपत्तियों की रजिस्ट्री सरकार अपने खर्च पर करा रही है। इससे ग्रामीणों को संपत्ति का कानूनी अधिकार मिलेगा और वे इसके आधार पर बैंक से ऋण लेकर व्यवसाय भी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने से बाजार में भी पूंजी का प्रवाह बढ़ेगा।

naidunia_image

घुड़दौड़ के दौरान घोड़ी की मौत

सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने पशु मेले में गाय-भैंसों का अवलोकन किया और पशुपालकों से चर्चा की। उद्यानिकी विभाग की प्रदर्शनी भी देखी। कार्यक्रम में कन्हैया गायन हुआ और पशुपालकों पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान आयोजित घुड़दौड़ में दौड़ते समय एक घोड़ी गिर गई और उसकी मौत हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने पशु चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि तत्काल वेटरनरी डॉक्टर उपलब्ध होता तो संभवतः घोड़ी की जान बचाई जा सकती थी।

सम्मेलन में सांसद भारत सिंह कुशवाह, उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, जयभान सिंह पवैया, विधायक मोहन सिंह राठौर और कार्यक्रम संयोजक शिवराज यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।