• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

रुपये लिए, धोखा दिया और ले ली जान! कथावाचक सुसाइड केस में 20 पेज के नोट से हुआ खुलासा, स्वजनों का आरोप

ग्वालियर क्राइम समाचार: स्वजनों का कहना है- श्वेता की वजह से नीरज ने आत्महत्या की है। स्वजनों की मांग है कि युवती पर एफआईआर दर्ज की जाए।

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 05:15:04 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 05:15:53 PM (IST)
रुपये लिए, धोखा दिया और ले ली जान! कथावाचक सुसाइड केस में 20 पेज के नोट से हुआ खुलासा, स्वजनों का आरोप
कथावाचक नीरज शर्मा का फाइल फोटो और सुसाइड नोट। नईदुनिया

HighLights

  1. युवक नीरज ने ट्रेन के आगे कूदकर दी थी जान
  2. छोटे-छोटे सामान के लिए लेती थी रुपए
  3. स्वजनों ने युवती पर एफआईआर की मांग की

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। 20 दिन पहले आंतरी के रहने वाले नीरज शर्मा ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की थी। इस मामले में स्वजनों ने पुलिस को करीब 20 पेज का सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें नीरज ने श्वेता नाम की एक युवती का नाम लिखा है। उसकी बहन का भी जिक्र है। स्वजनों का कहना है- उसकी ही वजह से नीरज ने आत्महत्या की है। स्वजनों की मांग है कि युवती पर एफआईआर दर्ज की जाए।

कथावाचक नीरज ने ट्रैन के सामने कूदकर कर ली थी आत्महत्या

आंतरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत निहोना के रहने वाले मिजाजी शर्मा का बेटा नीरज शर्मा कथावाचक था। वह 20 सितंबर को घर से बाजार जाने की कहकर निकला था।

उसने ट्रैन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। आंतरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया और शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों के सुपुर्द कर दिया।

नीरज के भाई धीरज शर्मा ने श्वेता नाम की युवती व उसकी बहन को जिम्मेदार बताया है।

छोटे-छोटे सामान खरीदने के लिए भी उससे रुपये लेती थी श्वेता... फिर भी उसे धोखा दिया

धीरज ने नईदुनिया को बताया कि नीरज की दोस्ती श्वेता से थी। वह उससे रुपये लेती थी। छोटे-छोटे सामान खरीदने के लिए भी उससे रुपये लेती थी, फिर उसे धोखा दे दिया। जिसके चलते उसने आत्महत्या की। अपनी पीड़ा नीरज ने एक नोटबुक में लिखी है। करीब 20 पेज हैं, जिसमें रुपयों के लेनदेन की भी पूरी जानकारी है। यह पुलिस को दे दिया है, लेकिन पुलिस ने अब तक श्वतेा पर एफआईआर दर्ज नहीं की है। उस पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।