• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में जनकताल के पुराने कुएं में कूदा 35 वर्षीय युवक, मौत; दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

युवक ने कुएं में छलांग क्यों लगाई, इसके कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

By Rakesh VermaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 08 Jun 2026 12:37:53 PM (IST)Updated Date: Mon, 08 Jun 2026 12:52:37 PM (IST)
ग्वालियर में जनकताल के पुराने कुएं में कूदा 35 वर्षीय युवक, मौत; दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
जनकताल स्थित कुआ जिसमें युवक अतुल कुशवाह कूदा और शव को बाहर निकालती एनडीआरएफ टीम। नईदुनिया

HighLights

  1. सुबह 10 बजे कुएं में लगाई छलांग
  2. NDRF ने निकाला शव, परिजनों ने साधी चुप्पी
  3. आत्महत्या या हत्या? पुलिस जांच में जुटी

डिजिटल टीम, ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जनकताल इलाके में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाले 35 वर्षीय एक युवक ने पुराने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी।

नईदुनिया के फोटो जर्नलिस्ट राकेश वर्मा के मुताबिक, मृतक की पहचान अतुल पुत्र मंगल सिंह कुशवाह के रूप में हुई है, जो जनकताल की ही कुशवाह कॉलोनी का निवासी था। अतुल के दो बेटे हैं, जिनमें से एक की उम्र सात साल और दूसरे की महज तीन साल बताई जा रही है। इस हादसे के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है।


naidunia_image

एनडीआरएफ ने निकाला शव

घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है। युवक को कुएं में कूदता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत बहोड़ापुर थाना पुलिस को सूचित किया। एनडीआरएफ टीम भी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला।

मामला संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस

युवक ने कुएं में छलांग क्यों लगाई, इसके कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने भी फिलहाल चुप्पी साधी हुई है। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम हाउस भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।