• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

भोपाल के बौद्ध मठ के पते पर बनवाया फर्जी पासपोर्ट, भिंड का भंते गिरफ्तार; 8 और संदिग्ध रडार पर

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि उसने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर भोपाल के अन्ना नगर स्थित बौद्ध मठ के पते को अपना स्थायी निवास बताया था। ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 07:05:25 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 07:05:50 PM (IST)
भोपाल के बौद्ध मठ के पते पर बनवाया फर्जी पासपोर्ट, भिंड का भंते गिरफ्तार; 8 और संदिग्ध रडार पर

HighLights

  1. भिंड के राहुल ने अन्ना नगर के मठ को बताया स्थायी निवास
  2. बांग्लादेशी पासपोर्ट फर्जीवाड़े में अब तक 6 गिरफ्तारियां
  3. बहुजन संघर्ष दल का पूर्व महासचिव है आरोपी राहुल प्रकाश

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बांग्लादेशी नागरिकों के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने के मामले की जांच कर रही स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को फर्जीवाड़े का एक नया पैटर्न मिला है। जांच टीम ने भिंड से राहुल प्रकाश नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिसने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए भोपाल के बौद्ध मठ के पते पर पासपोर्ट बनवाया था।

मूल रूप से भिंड निवासी राहुल ने खुद को भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के अन्ना नगर का स्थायी निवासी दर्शाया था। वह बौद्ध भिक्षु की वेशभूषा में यात्राएं भी कर चुका है। जांच में ऐसे आठ अन्य संदिग्धों की जानकारी भी सामने आई है, जिनके पासपोर्ट बनाने के तरीके की पड़ताल की जा रही है।


अन्ना नगर के मठ का पता इस्तेमाल किया

एसटीएफ की विशेष टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर भिंड में दबिश देकर राहुल प्रकाश को पकड़ा। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि उसने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर भोपाल के अन्ना नगर स्थित बौद्ध मठ के पते को अपना स्थायी निवास बताया था। इसी पते से संबंधित दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट जारी कराया गया। एसटीएफ अब यह पता लगाने में जुटी है कि दस्तावेज किसने तैयार किए और पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया में किन लोगों की भूमिका रही।

आठ अन्य संदिग्ध भी जांच के दायरे में

एसटीएफ की जांच 70 बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट प्रकरण से जुड़ी है। जांच आगे बढ़ने के साथ ऐसे अन्य लोगों की जानकारी भी सामने आई है, जिन्होंने अपने वास्तविक निवास से अलग स्थानों के बौद्ध मठों के पते पर पासपोर्ट बनवाए होने की आशंका है। ऐसे आठ अन्य संदिग्धों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। जांच एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि इन पासपोर्टों का इस्तेमाल किन यात्राओं या अन्य गतिविधियों में किया गया।

बहुजन संघर्ष दल का पूर्व महासचिव

जांच में सामने आए राहुल प्रकाश को बहुजन संघर्ष दल का पूर्व महासचिव बताया गया है। वह चीवर वस्त्र पहनकर विभिन्न स्थानों की यात्राएं भी कर चुका है। एसटीएफ उसके दस्तावेजों, संपर्कों और पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

अब तक 6 गिरफ्तारियां

पासपोर्ट प्रकरण में अब तक छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले में रियाल चौधरी को मुख्य सरगना बताया गया है। उससे पूछताछ के दौरान मिली जानकारियों के आधार पर एसटीएफ आगे की जांच कर रही है। एजेंसी का फोकस फर्जी दस्तावेज तैयार करने, पते के सत्यापन और पासपोर्ट जारी होने की प्रक्रिया में शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाने पर है।