• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में हवाई जहाज से आनी थी ओजी गांजे की खेप, तस्कर की वॉट्सएप चैट से खुला बड़ा राज; दिल्ली से जुड़ा नेटवर्क

Gwalior Police Crime News: चैट से पता चला है कि गिरोह की अगली बड़ी खेप हवाई जहाज के जरिए आने वाली थी। इस गांजे की इंटरनेशनल और मेट्रो शहरों में कीमत कर...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 10 Aug 2026 09:33:22 AM (IST)Updated Date: Mon, 10 Aug 2026 10:00:20 AM (IST)
ग्वालियर में हवाई जहाज से आनी थी ओजी गांजे की खेप, तस्कर की वॉट्सएप चैट से खुला बड़ा राज; दिल्ली से जुड़ा नेटवर्क
गांजा तस्कर की मोबाइल चैट और तस्कर सूरज श्रीवास्तव का फाइल फोटो।

HighLights

  1. तलाशी में मिला ड्रग्स नेटवर्क
  2. हवाई मार्ग से सप्लाई का प्लान
  3. दिल्ली-गुरुग्राम से तार जुड़े

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के पड़ाव इलाके में पुलिस ने गांजा तस्कर पकड़ा है। उसके पास से सामान्य किस्म का दो किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, लेकिन उसके मोबाइल की चैट ने पुलिस अफसरों को हिलाकर रख दिया है। उसकी वाट्सएप के जरिये दिल्ली के बड़े सप्लायर से बात होती है। चैटिंग से राजफाश हुआ है- यह तस्कर ओजी (ओशियन ग्रोथ) गांजा और एमडी ड्रग तक मंगवा चुका है। इसके अलावा कुछ अन्य सिंथेटिक ड्रग को लेकर भी बातचीत है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

एलआईसी तिराहे के पास सूरज को दबोचा

पड़ाव थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव और उनकी टीम को पिछले कुछ दिनों से सुराग मिल रहा था कि ललितपुर कालोनी का निवासी सूरज पुत्र ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव गांजा तस्कर है। वह स्टेशन से गांजा लेकर आता है। पड़ाव इलाके में कार के अंदर ही गांजे की डील करता है। बीते रोज पुलिस को सूचना मिली तो घेराबंदी शुरू की। एलआईसी तिराहे के पास खंडहर में सूरज खड़ा दिखा। उसने पुलिस को देखकर दौड़ लगा दी। इसके बाद जब उसकी तलाशी ली तो गांजा मिला। उसके पास दो किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब उसका मोबाइल जब्त कर चैटिंग देखी तो पुलिस के होश उड़ गए।


हवाई जहाज से ट्रांसपोर्टेशन

चैट से पता चला है कि गिरोह की अगली बड़ी खेप हवाई जहाज के जरिए आने वाली थी। इस गांजे की इंटरनेशनल और मेट्रो शहरों में कीमत करीब 7 लाख रुपए प्रति किलो तक होती है। पुलिस अब इस चैट के आधार पर सप्लायरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

प्रिंस क्रेजी से चैटिंग- गांजा का पार्सल एयरपोर्ट पर फंसा है

व्हाट्स एप चैटिंग खंगाली तो इसमें प्रिंस नाम के व्यक्ति का नंबर मिला। यह नंबर इसी नाम से सेव है। इसमें ओजी गांजा, एमडी ड्रग व अन्य ड्रग के संबंध में चैटिंग है।

चैटिंग के अंश

प्रिंस क्रेजी: भाई यार, थोड़ा प्रोब्लम हो गया था। इसलिए कनेक्ट नहीं हो पाया। हमारा पार्सल एयरपोर्ट पर होल्डिंग पर है। 5केजी का। जो स्टॉक है वो ज्यादा वो थोड़ा हल्का था। मैंने सोचा कि नया वाला ही दे दूं आपको। इसलिए थोड़ा प्रॉब्लम हुआ। बट मेरे दोस्त का पार्सल आज ही शाम को मिल गया है। तो वो दिला देता हूं।

सूरज: ओके, कब मिलूं मैं।

प्रिंस क्रेजी: आप कहां हो, आउट ऑफ देहली हूं।

प्रिंस क्रेजी: भाई स्टॉक कल आया ओजी का मेरे पास, इसलिए आपको भेज नहीं पाया।

सूरज: कोई नहीं, मै गुरुग्राम पहुंच जाऊंगा 6 बजे तक।

गुरुग्राम-दिल्ली से लाता है ड्रग

आरोपी ने पुलिस को बताया कि कभी एजेंट यहां सप्लाई देकर जाते हैं तो कभी वह खुद अपनी कार से दिल्ली-गुरुग्राम चला जाता है। यहां बड़े सप्लायर एजेंट के जरिये उसे पैकेट दे देते हैं।

ओजी गांजा की वीडियो भी मिली

प्रिंस नाम का दिल्ली का सप्लायर की ओर से सूरज को ओजी गांजे के पौधे की वीडियो भी भेजी गई है। यह गांजे की वह किस्म है जो समुद्र के पानी में ही उगाई जाती है। यह बाजार में सबसे महंगी बिकती है।

गांजा तस्कर को पकड़ा है। उसके मोबाइल में चैट मिली है, जिस पर काम कर रहे हैं। अभी आगे भी और गिरफ्तारी इस मामले में करेंगे। - रोबिन जैन, सीएसपी, इंदरगंज सर्किल।