• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में AMI शिशु मंदिर की बस पर पिता-पुत्र ने किया पथराव, हार्न बजाने पर ड्राइवर को पीटा; अंदर थे बच्चे

इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत यहां पहुंच गई थी। पुलिस को देखकर यह दोनों भागने लगे। पीछा कर पकड़ लिया।

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 08:49:57 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 08:50:26 PM (IST)
ग्वालियर में AMI शिशु मंदिर की बस पर पिता-पुत्र ने किया पथराव, हार्न बजाने पर ड्राइवर को पीटा; अंदर थे बच्चे

HighLights

  1. हार्न बजाने पर पिता-पुत्र ने ड्राइवर को पीटा
  2. शराब के नशे में बस में की तोड़फोड़
  3. पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर दर्ज की FIR

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। AMI शिशु मंदिर की बस पर शराब के नशे में धुत्त पिता-पुत्र ने पथराव कर दिया। इन दोनों ने हार्न बजाने पर ड्राइवर को बस से खींचकर पीटा। फिर बस की तोड़फोड़ भी कर दी। बस में बच्चे सवार थे। बच्चे घबरा गए। इस मामले में पड़ाव थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दोनों को पकड़कर पुलिस थाने ले आई। थाने पहुंचते ही दोनों माफी मांगने लगे।

ड्राइवर ने हार्न बजाया तो पिता-पुत्र हो गए आक्रोशित

हजीरा क्षेत्र में रहने वाले राजेंद्र सिंह सेंगर की बस एएमआई शिशु मंदिर में अटैच है। ड्राइवर शेर सिंह राजावत बस चलाता है। वह सुबह बस लेकर आरपी कॉलोनी में पहुंचा। बच्चे लेकर वह स्कूल जा रहा था। रास्ते में रघुवीर सिंह तोमर और उसका बेटा भरत तोमर शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। दोनों बीच सड़क पर खड़े थे। ड्राइवर ने हार्न बजाया तो यह आक्रोशित हो गए। दोनों ने चालक को नीचे खींच लिया और मारपीट की। इसके बाद बस की तोड़फोड़ भी कर दी।


थाना प्रभारी बोले- बस में नहीं बच्चे

क्षेत्रवासियों के मुताबिक उस समय बच्चे भी थे। बच्चे घबरा गए। इस घटना की शिकायत पड़ाव थाना पुलिस से की गई। पड़ाव थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि जैसे ही शिकायत आई तो तुरंत एफआईआर दर्ज की। पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर थाने ले आए थे। थाना प्रभारी का कहना है- बस में बच्चे नहीं थे।

पुलिस को देखकर भागे-पीछा कर पकड़ा

इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत यहां पहुंच गई थी। पुलिस को देखकर यह दोनों भागने लगे। पीछा कर पकड़ लिया, फिर पुलिस ने बीच सड़क पर ही इनमें थप्पड़ जड़े।

पुलिस ने कुछ दूर पैदल चलाया। इसके बाद गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाया गया। एफआईआर मारपीट और धमकाने के मामले में की गई थी, इसलिए कुछ देर बाद नोटिस देकर छोड़ दिया गया।