• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

सोशल मीडिया पर दोस्ती के जाल में फंसी BHU प्रोफेसर की नाबालिग बेटी, ग्वालियर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर किशोरी को किया बरामद

ग्वालियर पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशोरी को आगामी कार्रवाई के लिए बनारस पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 10:19:33 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 10:20:00 PM (IST)
सोशल मीडिया पर दोस्ती के जाल में फंसी BHU प्रोफेसर की नाबालिग बेटी, ग्वालियर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर किशोरी को किया बरामद

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती
  2. बनारस में दर्ज थी FIR
  3. ग्वालियर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के एक प्रोफेसर की 13 वर्षीय बेटी को ग्वालियर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रेम जाल में फंसाने वाले युवक के चंगुल से सकुशल बरामद कर लिया है। ग्वालियर के पिंटो पार्क क्षेत्र के रहने वाले युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से किशोरी से दोस्ती की थी और उसे मिलने के बहाने ग्वालियर बुला लिया था।

किशोरी की बनारस में किडनैप की दर्ज है FIR

वाराणसी (बनारस) के सेंट जॉन स्कूल में पढ़ने वाली 13 वर्षीय किशोरी स्कूल के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। स्वजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता न चलने पर बनारस में किडनैप की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने जब मामले की पड़ताल की, तो पता चला कि किशोरी ग्वालियर के एक युवक के संपर्क में थी और उससे लगातार चैटिंग करती थी।


तकनीकी मदद और त्वरित कार्रवाई से युवक तक पहुंची पुलिस

ग्वालियर पुलिस को जैसे ही सूचना मिली मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार को किशोरी की तलाश की जिम्मेदारी सौंपी।

पुलिस टीम ने तकनीकी मदद और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी निशानदेही पर किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया।

ग्वालियर पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशोरी को आगामी कार्रवाई के लिए बनारस पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।