• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में सूने मकानों को निशाना बनाने वाली शातिर चोर गैंग गिरफ्तार, 45 लाख के सोने-चांदी के जेवर और आईफोन बरामद

ग्वालियर क्राइम समाचार: यह कार्रवाई मुरार, थाटीपुर और विश्वविद्यालय थाना पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा की गई। मुरार, थाटीपुर और यूनिवर्सिटी थाना क्षेत...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 05:45:17 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 05:46:06 PM (IST)
ग्वालियर में सूने मकानों को निशाना बनाने वाली शातिर चोर गैंग गिरफ्तार, 45 लाख के सोने-चांदी के जेवर और आईफोन बरामद
चोरों से बरामद सोने-चांदी के जेवर। सौ. पुलिस

HighLights

  1. मुरार, थाटीपुर और यूनिवर्सिटी इलाके में की थीं चोरियां
  2. पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दबोचे गए 4 शातिर बदमाश
  3. लाखों के गहने, आईफोन और बाइक बरामद; पूछताछ जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पुलिस ने शातिर चोर गैंग पकड़ी है। इस गैंग ने मुरार, थाटीपुर और यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में कई मकानों में चोरी की वारदातें कीं। चोर यहां से लाखों रुपये के गहने और रुपये चोरी कर ले गए। ग्वालियर जिले में सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चार शातिर नकबजनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से सोना-चांदी के आभूषण, आईफोन और मोटरसाइकिल सहित करीब 45 लाख रुपये का माल बरामद हुआ है। यह कार्रवाई मुरार, थाटीपुर और विश्वविद्यालय थाना पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा की गई। मुरार, थाटीपुर और यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में हुई चोरियों का राजफाश हुआ है।


  1. मुरार: सूरी नगर में 25 अगस्त की रात इन लोगों ने ही चोरी की थी। इनके पास से लगभग 37 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के हार, चेन, चूड़ियां और डायमंड जड़ी अंगूठियां बरामद की गईं हैं।
  2. थाटीपुर: नेहरू कालोनी में 21 अगस्त को चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने अजय उर्फ चेला रजक को पकड़ा। आरोपित की निशानदेही पर एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक आइफोन और चोरी की होंडा मोटरसाइकिल जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये है।
  3. यूनिवर्सिटी: महलगांव स्थित सूने मकान में चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपित राहुल उर्फ हड्डी को उसकी ससुराल मेहरा कालोनी से गिरफ्तार किया। उसके पास से सोने का मांग टीका, झाले, टाप्स, अंगूठी और बेसर सहित लगभग छह लाख रुपये के जेवरात बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  • सोनू उर्फ सोना जाटव (21 वर्ष)- निवासी दुल्लपुर, थाटीपुर।
  • सूरज जाटव – निवासी दुल्लपुर, थाटीपुर।
  • अजय उर्फ चेला रजक (19 वर्ष)- निवासी खलीफा कालोनी, थाटीपुर।
  • राहुल उर्फ हड्डी (22 वर्ष)- निवासी इंद्रमणी नगर, दुल्लपुर।

चोर गिरोह पकड़ा है। इन लोगों ने तीन बड़ी चोरियां की थी। अभी और पूछताछ जारी है। पूछताछ में और राजफाश हो सकते हैं। - सुजावल जग्गा, एएसपी ग्वालियर