• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में पड़ोसी दुकानदार से रंजिश के चलते व्यापारी ने खाया जहर, थाने में समझौते के बाद उठाया खौफनाक कदम; वीडियो वायरल

पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली थाना प्रभारी विनोद विनायक करकरे ने बताया कि समझौते के बाद जहर खाया था। इसकी जांच की जा रही है।

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 10:07:48 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 10:08:26 PM (IST)
ग्वालियर में पड़ोसी दुकानदार से रंजिश के चलते व्यापारी ने खाया जहर, थाने में समझौते के बाद उठाया खौफनाक कदम; वीडियो वायरल

HighLights

  1. व्यापारिक रंजिश में ग्राहकों को लेकर हुआ विवाद
  2. थाने में समझौते के तुरंत बाद निगला जहर
  3. गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यापारी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पड़ोसी दुकानदार से झगड़ा चल रहा था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोनों में व्यापार को लेकर चल रही है रंजिश

लश्कर निवासी कृष्णा सोनी और विशाल अग्रवाल की दुकानें आमने-सामने हैं। दोनों में व्यापार को लेकर ही रंजिश चल रही है। विशाल की दुकान पर ग्राहक अधिक आते हैं। इसी के चलते इनका विवाद है। कृष्णा विशाल की दुकान पर पहुंचा था। यहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। फिर विवाद कोतवाली थाने तक पहुंच गया था। यहां दूसरे व्यापारियों की मध्यस्थता से दोनों के बीच समझौता हो गया। इसी दौरान कृष्णा सोनी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया।


पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली थाना प्रभारी विनोद विनायक करकरे ने बताया कि समझौते के बाद जहर खाया था। इसकी जांच की जा रही है।