ग्वालियर: उधारी के रुपये मांगने गए दोस्त पर तानी लाइसेंसी बंदूक, दी गोली मारने की धमकी, केस दर्ज
घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
Publish Date: Thu, 29 Oct 2026 12:11:16 PM (IST)Updated Date: Thu, 29 Oct 2026 12:11:41 PM (IST)
घटना का सीटीटीवी फुटेज।HighLights
- उधार दिए रुपये मांगने पर हुआ विवाद
- बंदूक लेकर दोस्त के पीछे भागा आरोपी
- सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में एक सिरफिरे ने बुधवार दोपहर अपने ही दोस्त को गोली मारने की धमकी दे डाली। दोस्त ने रुपये उधार देकर उसकी मदद की थी, जब रुपये वापस लेने पहुंचा तो सिरफिरा युवक लाइसेंसी बंदूक लेकर पीछे दौड़ा।
उसने दोस्त को ही गोली मारने की धमकी दे डाली। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
आरोपी कृष्णकांत को अजय ने रुपये दिए थे उधार
गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीपी कॉलोनी स्थित दुर्गा एंक्लेव निवासी अजय शर्मा पुत्र विशंभर शर्मा और विवेक शर्मा नारायण हॉस्पिटल में साझेदार हैं। इनका तीसरा दोस्त कृष्णकांत शर्मा गोला का मंदिर इलाके में रहता है। कृष्णकांत शर्मा को रुपये की जरूरत थी। इसके चलते अजय शर्मा ने रुपये उधार दिए थे। कई बार अजय ने रुपये मांगे, लेकिन कृष्णकांत टालमटोल कर रहा था। बीते रोज कृष्णकांत के दोस्त भारतेंदु उर्फ बीटी ने अजय को कॉल किया। कॉल कर घर कृष्णकांत के घर अपने घर बुलाया।
अजय-विवेक घर पहुंचे तो कृष्णकांत ने तान दी बंदूक
जैसे ही अजय और विवेक वहां पहुंचे कि इस पर कृष्णकांत अपनी लाइसेंसी बंदूक अंदर से निकाल लाया और उसने बंदूक तान दी। जब यह लोग जाने लगे तो वह बंदूक लेकर पीछे दौड़ा। उसने गोली मारने की धमकी दे डाली। अजय और विवेक वहां से बचकर भागे।