कोचिंग से लौट रही छात्रा पर सिरफिरे ने किया पथराव, सिर फोड़कर मौके से हुआ फरार
इस हमले में छात्रा के सिर में गंभीर चोट आई है और खून का फव्वारा फूट पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Publish Date: Sat, 31 Oct 2026 10:02:41 AM (IST)Updated Date: Sat, 31 Oct 2026 10:03:07 AM (IST)
HighLights
- पीछे से आकर सिर पर दे मारा भारी पत्थर
- लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती छात्रा
- सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत पारस विहार कॉलोनी में एक हैरान करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। कोचिंग से पढ़कर अपने घर लौट रही एक छात्रा पर पीछे से आ रहे एक अज्ञात सिरफिरे ने अचानक सड़क पर पड़ा पत्थर उठाकर जोरदार हमला कर दिया।
इस हमले में छात्रा के सिर में गंभीर चोट आई है और खून का फव्वारा फूट पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पत्थर लगते ही स्नेहा लहुलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी
नाका चंद्रवदनी की गली नंबर-एक निवासी स्नेहा प्रजापति पुत्री सुरेंद्र प्रजापति एक छात्रा है। वह बुधवार की शाम कोचिंग से पढ़कर पैदल अपने घर लौट रही थी। जब वह पारस विहार कॉलोनी में डॉ. मुक्तेश चतुर्वेदी के क्लिनिक के सामने पहुंची, तभी पीछे से एक अज्ञात सिरफिरे ने उसे निशा अज्ञात हमलावर ने सड़क पर पड़ा भारी पत्थर उठाया और सीधे स्नेहा के सिर में पीछे बाईं तरफ दे मारा। पत्थर लगते ही छात्रा लहुलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी और उसके सिर से खून बहने लगा। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।
वारदात की जानकारी मिलते ही झांसी रोड थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।