• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

मैट्रिमोनियल साइट पर कुंवारा बताकर इटावा की युवती से दुष्कर्म: ग्वालियर बुलाकर किया गलत काम, सच जानकर पिता का हुआ ब्रेन हेमरेज

ग्वालियर क्राइम समाचार: आखिर युवती को हकीकत पता लगी। जब उसने अपने पिता को बताया तो सदमें में पिता को ब्रेन हेमरेज हो गया। इस मामले में पीड़िता की शिका...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 06:08:05 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 06:30:25 PM (IST)
मैट्रिमोनियल साइट पर कुंवारा बताकर इटावा की युवती से दुष्कर्म: ग्वालियर बुलाकर किया गलत काम, सच जानकर पिता का हुआ ब्रेन हेमरेज
प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. शादी का झांसा देकर ग्वालियर में किया दुष्कर्म
  2. घर पहुंचने पर पीड़िता पर तानी पिस्टल
  3. बहोड़ापुर थाने में एफआईआर दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। उत्तरप्रदेश के इटावा की रहने वाली युवती के साथ ग्वालियर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। भिंड निवासी प्रदीप मिश्रा ने उससे मैट्रिमोनियल साइट के जरिये दोस्ती की। फिर खुद को कुंवारा बताकर उससे नजदीकी बढ़ाई। ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में सबसे पहले मिलने बुलाया और दुष्कर्म किया। कई बार उसके साथ गलत काम किया। जब युवती ने शादी करने की बात कही तो टालता रहा।

पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज

आखिर युवती को हकीकत पता लगी। जब उसने अपने पिता को बताया तो सदमें में पिता को ब्रेन हेमरेज हो गया। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर बहोड़ापुर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

बहोड़ापुर इलाके में युवती को मिलने बुलाया

इटावा की रहने वाली युवती ने अपनी प्रोफाइल मैट्रिमोनियल साइट पर बनाई थी। प्रदीप मिश्रा निवासी स्टेशन रोड, भिंड ने उसे रिक्वेस्ट भेजी।


इसके बाद दोनों के बीच बात होने लगी। उसने शादी का प्रस्ताव रखा, अच्छी नौकरी में होना बताया। उसने ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में युवती को मिलने बुलाया। वह इटावा से ग्वालियर आ गई।

यहां वह उसे अपने दोस्त के फ्लैट पर ले गया। दोस्त के फ्लैट पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद भी उसने कई बार फ्लैट और अलग-अलग होटल में संबंध बनाये। अब इस मामले में पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई है।


पीड़िता घर पहुंची तब खुलासा: पहले से शादीशुदा था, खुद को गैग्स्टर बताकर पिस्टल तान दी

पीड़िता को कुछ संदेह हुआ तो वह उसके घर पहुंच गई। यहां उसने पिस्टल तान दी, फिर वह बोला कि गैग्स्टर है। अगर अब कुछ कहा तो गोली मार देगा। पीड़िता व उसके पिता सदमे में आ गए। पीड़िता के पिता को तो ब्रेन हेमरेज हो गया। उनका अभी इलाज चल रहा है। पीड़िता थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई।