• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

'देखो किला घूम रहा है...', कहकर भटकाया ध्यान, ई-रिक्शा में महिला के पर्स से पार की हीरे की अंगूठियां, CCTV वारदात कैद

पुलिसकर्मी के भाई की पत्नी के साथ दिनदहाड़े ठगी का मामला सामने आया है। महिला अपनी जेठानी और बहन के साथ सराफा बाजार जा रही थी। तभी पड़ाव क्षेत्र में ई-...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 10 Mar 2026 02:49:48 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Mar 2026 02:49:48 PM (IST)
'देखो किला घूम रहा है...', कहकर भटकाया ध्यान, ई-रिक्शा में महिला के पर्स से पार की हीरे की अंगूठियां, CCTV वारदात कैद
ग्वालियर में दिनदहाड़े हीरे की अंगूठियां चोरी। (Image Source: AI-Generated)

HighLights

  1. ग्वालियर में दिनदहाड़े हीरे की अंगूठियां चोरी
  2. ई-रिक्शा में बैठी महिला ने नाटक कर लूटा
  3. बाजार पहुंचने पर खुला राज, FIR हुई दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पुलिसकर्मी के भाई की पत्नी के साथ दिनदहाड़े ठगी का मामला सामने आया है। महिला अपनी जेठानी और बहन के साथ सराफा बाजार जा रही थी। तभी पड़ाव क्षेत्र में ई-रिक्शा में मुंह बांधकर एक महिला बैठी। उसने अचानक चक्कर आने का नाटक किया और इनसे कहा- देखो किला घूम रहा है। महिलाएं इसे संभालने लगीं और ऊपर देखने लगी तभी मौका पाकर शातिर महिला ठग ने पर्स की चेन खोलकर इसमें से हीरे की दो अंगूठियां निकाल लीं। फिर आगे जाकर उतर गई।

अंगूठी सही कराने जा रही थीं महिलाएं

इस मामले में पड़ाव थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे, जिसमें महिला ठग नजर आई है। चेहरा स्पष्ट नहीं है। सेवानगर की रहने वालीं छाया पत्नी उमेश यादव अपनी जेठानी सुधा यादव और बहन विनय यादव के साथ सराफा बाजार जा रही थीं। उन्हें अंगूठी छोटी करानी थी। नाप के लिए एक दूसरी अंगूठी साथ में ले गईं। दोनों अंगूठियां हीरे की हैं।


यह भी पढ़ें- समर सीजन में भी लेट नाइट उड़ान शुरू होने की उम्मीद नहीं, 24 घंटे खुला भोपाल एयरपोर्ट, फिर भी एयरलाइंस नहीं दिखा रहीं रुचि

चक्कर आने का नाटक और पर्स से चोरी

तीनों महिलाएं ई-रिक्शा में सवार हुईं। रास्ते में सफेद सलवार सूट पहने हुए एक महिला ई-रिक्शा में बैठी। वह मुंह पर कपड़ा बांधी हुई थी। करीब 500 मीटर ही गाड़ी आगे बढ़ी थी। इसने चक्कर आने का नाटक किया और इसी दौरान पर्स खोलकर हीरे की अंगूठी चोरी कर ली। इन्हें भनक तक नहीं लगी। जब सराफा बाजार पहुंचीं तब बैग में से अंगूठियां गायब थीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पड़ाव थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।

ई-रिक्शा में बैठी महिला के पर्स में से अंगूठियां चोरी हुई हैं। महिला कैमरे में भी दिखी है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर देंगे।- शैलेंद्र भार्गव, थाना प्रभारी, पड़ाव