छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, रास्ते में गाल पकड़कर दोस्ती का बना रहा था दबाव
जब स्वजनों को इस बारे में पता लगा तो थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Publish Date: Sat, 24 Oct 2026 08:12:12 PM (IST)Updated Date: Sat, 24 Oct 2026 08:12:36 PM (IST)
HighLights
- रास्ते में की अश्लील हरकत
- डर के मारे सहमी छात्रा
- पुलिस ने आरोपी को दबोचा
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बिजौली की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा को कई दिनों से मनचला तंग कर रहा था। आरोपी छात्रा को घर से स्कूल आते-जाते समय तंग करता था। कभी उसका हाथ पकड़ता तो कभी मोबाइल नंबर मांगता। परेशान होकर छात्रा ने घर से बाहर तक निकलना बंद कर दिया।
जब स्वजनों को इस बारे में पता लगा तो थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
छात्रा को जबरन पकड़ा, गाल पकड़कर बोला- दोस्ती करनी होगी
छात्रा को लंबे समय से दौलतराम कुशवाह परेशान कर रहा था। तीन दिन पहले तो उसने सारी हदें पार कर दींI। छात्रा जब स्कूल के लिए निकली तो ठकुराईपुरा रोड पर आरोपी अपनी बाइक से यहां पहुंच गया। उसने छात्रा के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। छात्रा को जबरन पड़ा। गाल पकड़कर अश्लील हरकत करने लगा। फिर बोला कि दोस्ती करनी पड़ेगी।
छात्रा ने मचाया शोर...
छात्रा ने शोर मचाया। इसके बाद वह घबराई हुई अपने स्कूल पहुंची। स्कूल में रोने लगी, फिर वह घर पहुंची। घर पर गुमसुम थी, स्कूल जाने से इंकार कर दिया। स्वजनों ने बात की तो उसने डरते हुए पूरी घटना बताई। फिर स्वजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट में शुक्रवार देर रात एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बिलौआ से आकर करता था पीछा
आरोपी बिलौआ के स्यावरी का रहने वाला है। वह बिलौआ से यहां आता था। छात्रा के घर के बाहर दिनभर चक्कर लगाता रहता था। छात्रा ने कई दिन तक नजरअंदाज किया। इसके बाद आरोपी का हौसला बढ़ गया। उसने छात्रा को जबरन पकड़ लिया और गलत तरीके से छुआ। इसके बाद जान से मारने की धमकी भी दे डाली।