• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में 15 दिसंबर से सजेगी सुरों की महफिल, 102वें तानसेन समारोह में जुटेंगे देश-दुनिया के कलाकार

तानसेन समारोह देश के ख्यातिप्राप्त कलाकार भजन और सूफी गायन की प्रस्तुति देंगे।

By Digital DeskEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 17 Nov 2026 10:23:09 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Nov 2026 10:23:30 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ग्वालियर में 15 दिसंबर से सजेगी सुरों की महफिल, 102वें तानसेन समारोह में जुटेंगे देश-दुनिया के कलाकार

HighLights

  1. 14 दिसंबर को होगी 'गमक' की सभा
  2. आयोजन समिति की पहली बैठक 21 को
  3. ध्रुपद और ख्याल गायन की गूंज

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। संगीतधानी ग्वालियर एक बार फिर देश-दुनिया के शास्त्रीय संगीत के दिग्गज कलाकारों की प्रस्तुतियों से गूंजेगी। यहां 15 से 19 दिसंबर तक 102वां अंतरराष्ट्रीय तानसेन समारोह आयोजित होगा। पांच दिन तक चलने वाले इस संगीत महोत्सव में देश-विदेश के ख्यात कलाकार शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां देंगे।

मुख्य समारोह से एक दिन पहले 14 दिसंबर को मंगलाचरण के रूप में उप शास्त्रीय संगीत की सभा 'गमक' सजेगी। इसमें देश के ख्यातिप्राप्त कलाकार भजन और सूफी गायन की प्रस्तुति देंगे।

समिति की पहली बैठक 21 नवंबर को

समारोह के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए संस्कृति विभाग ने संभागीय आयुक्त मनोज खत्री की अध्यक्षता में स्थानीय आयोजन समिति गठित की है। समिति की पहली बैठक 21 नवंबर को सुबह 11:30 बजे संयुक्त राजस्व भवन स्थित संभागीय आयुक्त कार्यालय के सभागार में होगी। इसमें समारोह के आयोजन स्थल, कलाकारों की प्रस्तुतियों, मंच व्यवस्था, आवागमन, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा कर जिम्मेदारियां तय की जाएंगी।


राष्ट्रीय सीमाओं से आगे बढ़कर अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुका है समारोह

तानसेन समारोह का आयोजन उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा किया जाता है। यह आयोजन महान संगीत सम्राट मियां तानसेन की स्मृति और उनकी संगीत साधना को समर्पित है।

इसकी शुरुआत तानसेन की समाधि पर श्रद्धांजलि और संगीत सभाओं के साथ होती है। समय के साथ यह आयोजन राष्ट्रीय सीमाओं से आगे बढ़कर अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुका है। देश के प्रतिष्ठित शास्त्रीय गायक, वादक और विदेशी कलाकार भी इसमें अपनी प्रस्तुतियां देते हैं।

समारोह की खासियत यह है कि इसमें ध्रुपद, ख्याल, गायन और वादन की विभिन्न शैलियों के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा सामने आती है। तानसेन की समाधि परिसर में होने वाली संगीत सभाएं इस आयोजन को विशिष्ट पहचान देती हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।