ग्वालियर में सिरफिरे युवक का उत्पात, पिता से विवाद के बाद पड़ोसी के घर देर रात पथराव; कार में की तोड़फोड़
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे देखे। इसके बाद एफआईआर दर्ज कर ली है।
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 06:22:39 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 06:23:06 PM (IST)
HighLights
- गाड़ी टकराने के विवाद में बुलाए दोस्त
- रात 12:30 बजे पथराव और अर्टिगा कार के कांच फोड़े
- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के थाटीपुर इलाके में एक सिरफिरे युवक ने पड़ोसी के घर रात करीब 12.30 बजे पथराव कर दिया। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोसी की कार की तोड़फोड़ भी कर दी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
गाड़ी टकराने को लेकर हुआ था विवाद
थाटीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू कॉलोनी में रहने वाले अंशु पुत्र राकेश शर्मा का विवाद पड़ोस में रहने वाले जीतू कमरिया से गाड़ी टकराने को लेकर विवाद हुआ था। उस समय पड़ोसियों ने विवाद शांत करा दिया।
इसके बाद अंशू शर्मा अपने घर चले गए। जीतू कमरिया ने अपने बेटे करण यादव को फोन कर बुला लिया।
रात करीब 12.30 बजे करण स्कूटी से अपने चार दोस्तों को लेकर घर पहुंचा। उसने पहले घर के बाहर खड़े होकर अभद्रता की। इसके बाद पथराव शुरू कर दिया।
पुलिस ने सीसीटीवी देखे और की एफआईआर
घर के बाद उसने अर्टिगा कार एमपी07 एएल 8079 की तोड़फोड़ कर दी। कार के कांच फोड़ दिए। फिर वह भाग गया। रात में ही अंशू ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाटीपुर थाने से फोर्स यहां पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे देखे। इसके बाद एफआईआर दर्ज कर ली है।