• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

तेज रफ्तार टैंकर ने 12वीं के छात्र को कुचला, मौके पर ही मौत; इकलौते चिराग की बुझी सांसें

टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों छात्र सड़क पर गिर पड़े। लवकुश टैंकर के पहिये की चपेट में आ गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत ह...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 09:55:39 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 09:56:13 PM (IST)
तेज रफ्तार टैंकर ने 12वीं के छात्र को कुचला, मौके पर ही मौत; इकलौते चिराग की बुझी सांसें

HighLights

  1. टैंकर की टक्कर से दोस्त घायल
  2. छात्र की मौके पर मौत
  3. जांच में जुटी पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के मुरार क्षेत्र में खुरैरी चौराहा के पास तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार को रौंद डाला। इस हादसे में 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ जा रहा था। किशोर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस ने टैंकर चालक पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

रिश्तेदार से मिलने के बाद दोपहर में बाइक से लौट रहे थे वापस

भिंड जिले के गोहद स्थित संतोष नगर में रहने वाला 17 वर्षीय लवकुश धवल (पुत्र बालकृष्ण धवल) 12वीं कक्षा का छात्र था। शुक्रवार को वह अपने दोस्त प्रशांत के साथ रिश्तेदार से मिलने खुरैरी आया था। रिश्तेदार से मिलने के बाद दोपहर में वह बाइक से वापस लौट रहे थे। यह लोग जैसे ही खुरैरी चौराहा के पास पहुंचत तो पीछे से तेज रपफ्तार में आ रहे टैंकर क्रमांक एमपी 04 एचई 4401 के चालक ने तेजी चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।


टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों छात्र सड़क पर गिरे

टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों छात्र सड़क पर गिर पड़े। लवकुश टैंकर के पहिये की चपेट में आ गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रशांत के भी सिर में चोट लगी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। प्रशांत को अस्पताल भिजवाया। टैंकर चालक पर एफआईआर दर्ज कर ली है।