मछली पकड़ने वीरपुर बांध में उतरा युवक, खुद के ही जाल में उलझा; डूबने से मौत, 4 घंटे चला रेस्क्यू
ग्वालियर क्राइम समाचार: शुक्रवार रात करीब 9 बजे शव बाहर निकाला जा सका। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 10:39:47 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 10:47:31 PM (IST)
4 घंटे चला रेस्क्यू और देर रात शमी को शव निकाला गया। वीडियोग्रेबHighLights
- जाल फेंकते समय फिसला पैर, गहराई में डूबा
- रोज की तरह मछली पकड़ने गया था शमी
- SDRF और गोताखोरों ने 4 घंटे बाद निकाला शव
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के गिरवाई स्थित वीरपुर बांध में मछली पकड़ने के लिए उतरे युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। वह पानी में उतरा और मछली पकड़ने के लिए जाल फेंका। अचानक उसका पैर फिसला और इस जाल में खुद ही उलझ गया। जहां वह उलझा वहां गहराई अधिक थी। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। करीब चार घंटे तक उसके शव की तलाश चलती रही।
रात करीब नौ बजे शव बाहर निकाला जा सका। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
दोपहर में घर से निकला था शमी
माधोगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आपागंज का रहने वाला शमी उर्फ चच्चा खान उम्र 35 वर्ष मछली पकड़ने की कहकर घर से निकला था। वह रोज वीरपुर बांध पर मछली पकड़ने जाता था और मछली बेचता था। दोपहर करीब एक बजे वह घर से निकला था।
वीरपुर बांध पर वह मछली पकड़ने के लिए जाल डालने पानी में उतर गया। एक बार मछली पकड़ने के बाद वह दोबारा पानी में उतरा। इस दौरान वह पानी में डूब गया और जाल ही में उलझ गया। जाल से बाहर निकलने का प्रयास किया लेकिन बाहर नहीं निकल पाया। वह पानी में डूब गया।
यहां रहने वालों ने दी पुलिस को सूचना
यहां रहने वाले लोगों ने गिरवाई थाना पुलिस को सूचना दी। गिरवाई थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ यादव एसडीआरएफ के साथ पहुंचे। गोताखोर पानी में उतारे गए। करीब चार घंटे तक रेस्क्यू आपरेशन चला। रात करीब नौ बजे शव मिला और शव बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया।