• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,आरोपी ने नाम बदलकर ऑफिस बुलाया; आरोपी फरार

घटना के बाद उसके परिवार डरा हुआ था। पति के समझने पर उसने सोमवार को लिखित शिकायत इंदरगंज थाने में की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

By Jogendra SenEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 09:44:12 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 09:55:21 PM (IST)
नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,आरोपी ने नाम बदलकर ऑफिस बुलाया; आरोपी फरार

HighLights

  1. काम समझाने और एडवांस देने के बहाने बुलाया
  2. तुषार अग्रवाल बताकर मिला था आरोपी अरुण रावत
  3. जनकगंज थाने में भी युवती की शिकायत पर मामला दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। इंदरगंज थाने में पुरानी छावनी स्टोन पार्क के पास निवासी युवती ने लिखित शिकायत कर बताया कि वह लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रही है। उसे पता चला कि इंदरगंज स्थित होटल में जगह खाली है। जहां उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई। उसने अपना नाम तुषार अग्रवाल बताया।

धमकी देकर किया दुष्कर्म

युवक ने बताया कि ऑफिस काम करने के लिए एक युवती की आवश्यकता है, जो कि ऑफिस में चाय-पानी की व्यवस्था करने के साथ साफ-सफाई कर सके। वह मासिक वेतन के रूप में उसे आठ से 10 हजार रुपये दे सकता है। आरोपी ने 30 सितंबर को उसे काम समझाने और एडवांस देने के लिए उसे संजय काम्पलेक्स में स्थित ऑफिस बुलाया। जहां आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।


आरोपी का नाम तुषार नहीं अरुण रावत

पीड़िता ने बताया कि घर पहुंचकर उसने इस घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। बाद में पता चला कि आरोपी का नाम तुषार अग्रवाल नहीं अरुण रावत है। घटना के बाद उसके परिवार डरा हुआ था। पति के समझने पर उसने सोमवार को लिखित शिकायत इंदरगंज थाने में की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

युवती की शिकायत पर दुष्कर्म और धमकी का प्रकरण दर्ज

जनकगंज थाने में 19 वर्षीय युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में एक युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मूलादास की बगिया निवासी पीड़िता अपने परिवार के लोगों के साथ थाने पहुंची, उसने बताया कि आकाश अहिरवार ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।