डबरा सिविल कोर्ट के ई-सेवा केंद्र से एसी तार व पाइप चोरी, मुरार के सूने घर से जेवर और दुकान से लैपटॉप पार
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
Publish Date: Sat, 21 Nov 2026 10:46:01 AM (IST)Updated Date: Sat, 21 Nov 2026 10:46:30 AM (IST)
प्रतीकात्मक चित्र।HighLights
- कोर्ट परिसर में चोरी से मची खलबली
- खुरैरी में सूने घर के ताले तोड़कर जेवर ले गए चोर
- इंदरगंज की कंप्यूटर दुकान से लैपटाप चोरी
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। डबरा स्थित सिविल कोर्ट के ई-सेवा केंद्र से गुरुवार रात एसी के तार और कापर पाइप चोरी हो गए। कर्मचारियों के पहुंचने पर इसकी जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
कोर्ट परिसर में चोरी से खलबली मच गई
ई-सेवा केंद्र में पवन शर्मा सहायक के पद पर कार्यरत हैं। रात को ई-सेवा केंद्र के दरवाजे पर ताला डालकर चले गए। जब लौटकर आए तो यहां से एसी वायर और कापर का पाइप व कुछ अन्य सामान गायब था। कोर्ट परिसर में चोरी से खलबली मच गई।
शादी में गया परिवार, सूने घर से उड़े जेवर
मुरार स्थित खुरैरी में रहने वाले अनिल सागर परिवार के साथ 13 नवंबर को शादी में शामिल होने गए थे। 17 नवंबर को उनके पड़ोसी भारत जाटव जब घर के बाहर से गुजरे तो ताले टूटे देखे। उनकी सूचना पर जब वह लौटकर आए तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर के अंदर से सोने की बालियां, सोने की रिंग, सोने के मोती और चांदी की कटोरी, चम्मच, लुटिया व डिबिया सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। फिर पुलिस को सूचना दी गई।
इंदरगंज में दुकान से लैपटॉप चोरी
इंदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत भी चोरी का मामला सामने आया है। खल्लासीपुरा में रहने वाले अनुराग कुशवाह की आरके कंप्यूटर के नाम से दुकान है। दुकान में चोर आया और लैपटाप चोरी कर ले गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।