ग्वालियर। स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल ये हैं मोहब्बतें में शहर की नैना छाबड़ा दिखाई दे रही हैं। उन्हें सीरियल में गेस्ट एपिरियंस तौर पर पांच एपिसोड करने का मौका मिला है। इसके चार एपिसोड दिखाए जा चुके हैं। वो 16 जनवरी को रात 11 बजे आने वाले एपिसोड में दिखाई देंगी। सीरियल में उनका क्या रोल है और उनकी आगे की क्या प्लानिंग है, इस पर नईदुनिया से उन्होंने टेलीफोन पर चर्चा की।
प्रश्न-ये हैं मोहब्बते में किस तरह का रोल है निभा रही हैं?
यह गेस्ट एपिरियंस रोल है। इसमें में अमेरिका से अपने पति के साथ आई हूं। मेरे पति रमन की फैमिली के बिजनेस पाटर्नर हैं। इसी सिलसिले में हम अपनी फैमिली के साथ अमेरिका से इंडिया घूमने आए हैं। सीरिलय में मेरा केरेक्टर काफी इंजॉइंग है। इसके लिए मैंने पांच एपिसोड शूट किए हैं। एक महीने बाद मेरी सीरियल में दोबार एंट्री हो सकती है। इसके लिए मैं फिर से शूट कर सकती हूं।
प्रश्न-अभी कौन-कौन से नए सीरियल करने वाली हैं?
उत्तर-आगे मैं सहारा वन के साथ अन्य चैनल्स पर दिखाई दूंगी। इसके अलावा मैंने एक साउथ मूवी भी साइन की है। अभी उसकी शूटिंग शुरू नहीं हुई है। मेरे वेट के कारण काफी प्रॉब्लम हो रही है। मैं जल्द वेट कम करने का प्रयास कर रही हूं। इसकी वजह से मुझे सोनी पर अमिता का अमित में लीड रोल मिलते-मिलते रह गया था। कोशिश कर रही हूं कि इस समस्या से जल्द छुटकारा पा लूं।
प्रश्न-छोटे शहरों के कलाकारों के लिए मुंबई में कितने मौके?
उत्तर-जो इस इंडस्ट्री को कुछ देता है। ये उसे बहुत कुछ वापस करती है। यहां का माहौल फ्रेंडली है, बस आपमें टेलेंट होना चाहिए। टेलेंट की पूछ हर जगह होती है। मैंने सीआईडी, क्राइम पेट्रोल सहित कई बड़े सीरियल में काम किया है। इसकी मुख्य वजह मेरे छह साल थिएटर में देना है। इसी वजह से मुझे काम मिला है।
प्रश्न-इस सीरिलय के लिए कैसे चुनीं गईं?
उत्तर-मेरा लक कहिए या मेहनत। इसके लिए मुझे केवल लुक के आधार पर सिलेक्ट कर लिया गया। इससे पहले कई सीरियल्स में काम करने का अनुभव काफी काम आया।
प्रश्न-ग्वालियर यूथ के लिए क्या कहना चाहेंगी?
उत्तर-उन्हें केवल काम पर ध्यान देना चाहिए। यहां आकर कई लोग बिगड़ जाते हैं और यहां की चकाचौंध में फंसकर अपना करियर खराब कर लेते हैं। उन्हें केवल मेहनत करनी चाहिए। मैं ग्वालियर से मुंबई आने वालों को यही कहती हूं। साथ ही उनका सपोर्ट भी करती हूं। यूथ से यही कहूंगी कि अपने बड़ों का सपोर्ट जरूर लेके चलें। क्योंकि मैं आज जो कुछ भी हूं, अपनी मां प्रभा शर्मा की बदौलत हूं।