
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। देश को पोलियो मुक्त घोषित किए जाने के करीब 15 साल बाद भी वायरस की वापसी का खतरा बना हुआ है। पड़ोसी देशों में वाइल्ड पोलियो वायरस का संक्रमण मिलने के बाद मध्यप्रदेश में सतर्कता बढ़ाई गई है। प्रदेश के 18 जिलों में 22 से 24 नवंबर तक अतिरिक्त पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है।
रविवार को बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद 23 और 24 नवंबर को स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को खुराक देंगे। लक्ष्य पूरा करने और किसी भी बच्चे को खुराक से वंचित न रहने देने के लिए यह व्यवस्था की गई है। -डॉ. एमएस सागर, सीएमएचओ, ग्वालियर।