• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

अग्निवीर भर्ती का फिजिकल टेस्ट भिंड-मुरैना के अभ्यर्थियों लिए बना चुनौती! 10 जिलों के 12 हजार अभ्यर्थी सागर में देंगे परीक्षा

Agniveer Physical Test 2026: भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती के तहत शारीरिक परीक्षा अक्टूबर के पहले और दूसरे सप्ताह में सागर के इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 07:35:30 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Aug 2026 07:35:30 PM (IST)
अग्निवीर भर्ती का फिजिकल टेस्ट भिंड-मुरैना के अभ्यर्थियों लिए बना चुनौती! 10 जिलों के 12 हजार अभ्यर्थी सागर में देंगे परीक्षा
Agniveer Physical Test 2026: अक्टूबर में सागर में होगी शारीरिक परीक्षा

HighLights

  1. अक्टूबर में सागर में होगी अग्निवीर फिजिकल परीक्षा
  2. 10 जिलों के 12 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल
  3. अप्रैल की लिखित परीक्षा में 46 हजार शामिल हुए

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया (Agniveer Bharti Physical Test 2026) के तहत शारीरिक परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) का आयोजन अक्टूबर के पहले और दूसरे सप्ताह में सागर में किया जाएगा। इसके लिए सागर जिला प्रशासन ने सेना भर्ती कार्यालय को अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन सागर स्थित इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में होगा।

करीब 12 हजार अभ्यर्थी इस शारीरिक परीक्षा में हिस्सा लेंगे। इनमें सबसे अधिक संख्या ग्वालियर, भिंड और मुरैना के युवाओं की है। सेना भर्ती कार्यालय परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।

अप्रैल में हुई थी ऑनलाइन लिखित परीक्षा

अग्निवीर भर्ती के पहले चरण के तहत अप्रैल में ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 46 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इनमें से लगभग 12 हजार उम्मीदवार सफल घोषित हुए हैं, जिन्हें अब शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम तय होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को ई-मेल के माध्यम से प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) भेजे जाएंगे। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि और समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।


10 जिलों के अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा

सागर में होने वाली इस परीक्षा में प्रदेश के 10 जिलों के करीब 12 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें लगभग 70 प्रतिशत अभ्यर्थी ग्वालियर, भिंड और मुरैना जिले के हैं। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और सेना भर्ती कार्यालय व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहे हैं।

भिंड, मुरैना और शिवपुरी के अभ्यर्थियों के लिए बढ़ी परेशानी

भिंड, मुरैना और शिवपुरी के अभ्यर्थियों को परीक्षा स्थल तक पहुंचने में यात्रा संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इन जिलों से सागर के लिए पर्याप्त ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को पहले ग्वालियर पहुंचना होगा और वहां से ट्रेन के जरिए सागर जाना पड़ेगा।

सीमित रेल सेवाओं के कारण कई अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक दिन पहले ही ग्वालियर पहुंचना पड़ सकता है, ताकि समय पर सागर के लिए ट्रेन पकड़ सकें और निर्धारित तिथि पर शारीरिक परीक्षा में शामिल हो सकें।

रेलवे से विशेष ट्रेन चलाने का अनुरोध

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेना के अधिकारी रेलवे को विशेष ट्रेन चलाने के लिए पत्र लिखेंगे। इससे भिंड, मुरैना, शिवपुरी और आसपास के जिलों के उम्मीदवारों को सागर तक पहुंचने में आसानी होगी और परीक्षा में शामिल होने में किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी।

सागर में होने वाली अग्निवीर भर्ती की शारीरिक परीक्षा के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। रेलवे को भी पत्र लिखेंगे, ताकि स्पेशल ट्रेन चलाई जाए, वर्तमान ट्रेन में बोगियां बढ़ाई जाएं।

-कर्नल पंकज कुमार, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय।