• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

अग्निवीर भर्ती में उम्र छिपाने का खेल, फर्जी आधार-मार्कशीट लेकर पहुंचे यूपी के 13 युवक

ग्वालियर में अग्निवीर भर्ती के दौरान उत्तर प्रदेश के 13 युवकों के फर्जी आधार कार्ड और मार्कशीट पकड़े गए। बायोमेट्रिक जांच के बाद उन्हें भर्ती प्रक्रिय...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 09:15:47 AM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 09:15:47 AM (IST)
अग्निवीर भर्ती में उम्र छिपाने का खेल, फर्जी आधार-मार्कशीट लेकर पहुंचे यूपी के 13 युवक
अग्निवीर भर्ती में उम्र छिपाने का खेल। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सेना ने शारीरिक परीक्षा के दौरान 13 युवकों को पकड़ा।
  2. युवकों ने आयु सीमा पार होने पर दस्तावेजों में हेराफेरी की।
  3. बायोमेट्रिक जांच में फिंगरप्रिंट और पुराने रिकॉर्ड का मिलान हुआ।

अमित मिश्रा, नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: भारतीय सेना में अग्निवीर बनने की होड़ में फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है। अग्निवीर भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष तय किए जाने के बाद, उम्र सीमा पार कर चुके युवाओं ने सेना में भर्ती होने के लिए नया हथकंडा अपनाया।

उत्तरप्रदेश के करीब 13 युवकों ने अपनी जन्मतिथि, नाम और स्थानीय पता बदलकर आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा किया। हालांकि, बायोमैट्रिक जांच और शैक्षणिक दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान इस फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया, जिसके बाद सभी युवकों को भर्ती प्रक्रिया से तुरंत बाहर कर दिया गया।


बायोमैट्रिक परीक्षण और आनलाइन रिकार्ड से खुला राज

  • भर्ती प्रक्रिया के दौरान जब अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक परीक्षण किया गया और उनके फिंगरप्रिंट्स को सिस्टम में स्कैन किया गया, तो पूर्व का डाटा मिसमैच हुआ। इसके साथ ही जब उनके द्वारा जमा की गई मार्कशीट का सेना के अधिकारियों ने आनलाइन रिकार्ड से मिलान किया, तो कई अभ्यर्थियों की मार्कशीट भी फर्जी पाई गईं। दस्तावेजों में की गई इस हेराफेरी के पकड़े जाते ही अधिकारियों ने इन्हें भर्ती स्थल पर ही पूछताछ की।
  • बोले- ओवरएज हो गए, इसलिए फर्जी दस्तावेज बनवा लिए: इन लोगों से पूछताछ की तो बोले कि ओवरएज हो गए हैं। पूर्व में भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए थे, इसलिए इनके नाम व अन्य रिकार्ड पूर्व से ही सेना की वेबसाइट पर हैं। इसलिए नाम तक बदलवा लिया। सेना में भर्ती होना था, इसलिए फर्जी दस्तावेज बनवाए।

ब्लैकलिस्ट होंगे अभ्यर्थी:

  • सेना के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फर्जीवाड़ा करने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। ऐसे सभी युवाओं के फिंगरप्रिंट रिकॉर्ड सुरक्षित रख लिए गए हैं और उनके फर्जी दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं।
  • भारतीय सेना की भर्ती से जुड़ी आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर इन युवकों को ब्लैकलिस्ट किया जा रहा है, ताकि वे भविष्य में दोबारा किसी भी सैन्य भर्ती प्रक्रिया में शामिल न हो सकें। 13 में से पांचों युवक उप्र के आगरा के रहने वाले हैं। बाकी युवक आसपास के जिलों के रहने वाले हैं। इन सभी युवकों के नाम उप्र में भी सेना भर्ती बोर्ड को भेजे जाएंगे।

शारीरिक परीक्षा में अब तक ऐसे 13 युवकों को पकड़ा है, जो फर्जी दस्तावेज के जरिये परीक्षा में शामिल होने की कोशिश कर रहे थे। फर्जी आधार कार्ड और फर्जी मार्कशीट बनवाकर शारीरिक परीक्षा में आए थे। कर्नल पंकज कुमार, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय

यह भी पढ़ें- ऑटो ड्राइवर को पीट रहा था शराबी, रोकने पर सिपाही से झूमाझटकी; डंडे से पिटाई का वीडियो वायरल