• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

अग्निवीर भर्ती: 1 अक्टूबर से शुरू होगी शारीरिक परीक्षा, शेड्यूल जारी; सागर जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन की मांग

शारीरिक परीक्षा में प्रदेश के 10 जिलों से 10 हजार 205 अभ्यर्थी भाग लेंगे। सबसे अधिक अभ्यर्थी चंबल अंचल के भिंड और मुरैना जिलों से शामिल हो रहे हैं। दो...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 10:13:57 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 10:14:47 PM (IST)
अग्निवीर भर्ती: 1 अक्टूबर से शुरू होगी शारीरिक परीक्षा, शेड्यूल जारी; सागर जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन की मांग

HighLights

  1. 10 जिलों के 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी
  2. चंबल अंचल से सबसे ज्यादा दावेदारी
  3. स्पेशल ट्रेन और अतिरिक्त बोगी की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के तहत आगामी एक अक्टूबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। सेना भर्ती कार्यालय द्वारा परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है। हालांकि, हजारों अभ्यर्थियों की सुविधा से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण पहलू स्पेशल ट्रेनों का संचालन अब भी अधर में है।

सेना भर्ती कार्यालय द्वारा रेलवे को पत्र लिखा गया है। जिसमें सागर के लिए स्पेशल ट्रेन के संचालन व ट्रेन में अतिरिक्त बोगी लगाने के लिए लिखा गया है। यहां बता दें कि शारीरिक परीक्षा में प्रदेश के 10 जिलों से 10 हजार 205 अभ्यर्थी भाग लेंगे।


चंबल अंचल से सबसे ज्यादा दावेदारी

इस भर्ती रैली में सबसे अधिक अभ्यर्थी चंबल अंचल के भिंड और मुरैना जिलों से शामिल हो रहे हैं। दोनों जिलों से हजारों युवाओं ने लिखित परीक्षा पास कर शारीरिक परीक्षा के लिए क्वालिफाई किया है। इसके बावजूद, परीक्षा केंद्र तक उनके सुरक्षित और समय पर पहुंचने के लिए रेलवे और प्रशासन की ओर से स्पेशल ट्रेन चलाने को लेकर स्थिति अब तक साफ नहीं हो सकी है।

1 अक्टूबर- सभी जिलों के अग्निवीर ट्रेडमैन के 505 अभ्यर्थी

  • 2 अक्टूबर- अग्निवीर जनरल ड्यूटी के मुरैना, भिंड, छतरपुर के 964 अभ्यर्थी
  • 3 अक्टूबर- अग्निवीर जनरल ड्यूटी के भिंड, दतिया, श्योपुर के 975 अभ्यर्थी
  • 4अक्टूबर- अग्निवीर जनरल ड्यूटी के शिवपुरी, मुरैना, श्योपुर के 983 अभ्यर्थी
  • 5 अक्टूबर- अग्निवीर जनरल ड्यूटी के सागर, मुरैना, टीकमगढ़, श्योपुर के 998 अभ्यर्थी
  • 6 अक्टूबर- अग्निवीर तकनीकि के दतिया, मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़, सागर के 963 अभ्यर्थी
  • 7 अक्टूबर- अग्निवीर तकनीकि के निवाड़ी, शिवपुरी, श्योपुर, सागर के 897 अभ्यर्थी
  • 8अक्टूबर- अग्निवीर तकनीकि के भिंड, ग्वालियर, निवाड़ी, मुरैना के 900 अभ्यर्थी
  • 9 अक्टूबर- अग्निवीर जनरल ड्यूटी के ग्वालियर, निवाड़ी, मुरैना के 787 अभ्यर्थी
  • 10 अक्टूबर- अग्निवीर क्लर्क के सभी जिलों के 901 अभ्यर्थी

महू, रायपुर और जबलपुर के अभ्यर्थियों की भी सागर में होगी शारीरिक परीक्षा

सेना भर्ती कार्यालय महू, रायपुर और जबलपुर के अग्निवीर क्लर्क के अभ्यर्थियों की भी सागर में ही शारीरिक परीक्षा होगी। इसमें इन तीन सेना भर्ती कार्यालय के 855 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर भर्ती के लिए 477 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा 12 अक्टूबर को देंगे।

जिलेवार और श्रेणीवार शेड्यूल जारी कर दिया है। शारीरिक परीक्षा में 10 हजार 205 अभ्यर्थी भाग लेंगे। रेलवे को पत्र लिख दिया है। - कर्नल पंकज कुमार, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय