• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में सीएम के दौरे से पहले जमीनी रंजिश में खूनी संघर्ष, भाई ने ही की ताबड़तोड़ फायरिंग से भतीजे की हत्या

दोनों पक्षों के बीच यह दुश्मनी नई नहीं है। महज चार महीने पहले भी इसी ज़मीनी विवाद को लेकर दोनों गुटों के बीच आमने-सामने गोलीबारी हुई थी।

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 10:34:22 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 10:34:44 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ग्वालियर में सीएम के दौरे से पहले जमीनी रंजिश में खूनी संघर्ष, भाई ने ही की ताबड़तोड़ फायरिंग से भतीजे की हत्या
युवक की हत्या के बाद घटनास्थल पर जमा ग्रामीणों की भीड़। नईदुनिया

HighLights

  1. जमीनी विवाद को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां
  2. फायरिंग में पिता घायल, बेटे की मौके पर मौत
  3. चार महीने पहले भी हुआ था खूनी संघर्ष

अमित मिश्रा, नईदुनिया, ग्वालियर। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले ग्वालियर की कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमपुर खेरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इस गोलीबारी में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, पदमपुर खेरिया निवासी कमलेश लोधी और उनके परिवार का गांव में ही रहने वाले भाई राजकुमार लोधी से ज़मीन को लेकर लंबे समय से विवाद और रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार को दूसरे पक्ष के साथ विवाद इतना बढ़ गया कि बात फायरिंग तक जा पहुंची।



हमलावरों ने कमलेश लोधी और उनके बेटे अमित लोधी को निशाना बनाते हुए गोलियां चला दीं। गोली लगने से बेटे अमित लोधी की मौत हो गई, जबकि पिता कमलेश लोधी के पैर में गोली लगी है। घायल कमलेश को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

चार महीने पहले भी हुई थी फायरिंग

स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच यह दुश्मनी नई नहीं है। महज चार महीने पहले भी इसी ज़मीनी विवाद को लेकर दोनों गुटों के बीच आमने-सामने गोलीबारी हुई थी। इसके बावजूद विवाद नहीं थमा और आज इसने एक युवक की जान ले ली।

पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री के ग्वालियर आगमन से ऐन वक्त पहले हुई इस हत्या की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस सहित वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।