Air Fare Hike: ग्वालियर से मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली के हवाई टिकटों के दाम हुए दोगुने
विमान किरायों की अप्रत्याशित उड़ान ने यात्रियों के सामने अब सफर का खर्च बड़ी चिंता बन गया है।
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 12:11:34 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 12:12:13 PM (IST)
HighLights
- 14 नवंबर के टिकटों की कीमतों में भारी अंतर
- छुट्टियों के बाद लौटने वालों की बढ़ी मुश्किलें
- यात्रियों को ट्रेन या महंगे टिकट का विकल्प
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। दीपावली की छुट्टियां खत्म होने के साथ ही अब पढ़ाई, नौकरी और कारोबार के लिए दूसरे शहरों में लौटने की तैयारी शुरू हो गई है। विमान किरायों की अप्रत्याशित उड़ान ने यात्रियों के सामने अब सफर का खर्च बड़ी चिंता बन गया है।
14 नवंबर के टिकटों की कीमत में बड़ा अंतर
ग्वालियर से मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली जाने वाली उड़ानों के किराये में अचानक तेजी आई है। हवाई किराये में यह बढ़ोतरी खासतौर पर 14 नवंबर की यात्रा के लिए देखने को मिल रही है।
12 और 13 नवंबर की तुलना में 14 नवंबर के टिकटों की कीमत में बड़ा अंतर है।
योजना के अनुसार यात्रा की तारीख बदलना भी आसान नहीं है। तय समय पर पहुंचने की मजबूरी उनके यात्रा बजट को प्रभावित कर रही है। ऐसे में यात्रियों को या तो महंगे टिकट खरीदने पड़ रहे हैं या फिर ट्रेन से सफर के विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं।
तारीख किराया
- मुंबई
- 12 नवंबर 14,843 रुपये
- 13 नवंबर 15,471 रुपये
- 14 नवंबर 35,559 रुपये
- बेंगलुरु
- 12 नवंबर 17,629 रुपये
- 13 नवंबर 18,615 रुपये
- 14 नवंबर 30,340 रुपये
- दिल्ली
- 12 नवंबर 20,350 रुपये
- 13 नवंबर 7,711 रुपये
- 14 नवंबर 20,978 रुपये