• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

दीपावली पर विमान किराया आसमान छूने लगा... मुंबई से ग्वालियर का टिकट हुआ 25 हजार रुपये के पार

घर वापसी की बढ़ती मांग का असर हवाई सफर पर साफ नजर आने लगा है।

By Digital DeskEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 08:10:37 AM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 08:11:07 AM (IST)
दीपावली पर विमान किराया आसमान छूने लगा... मुंबई से ग्वालियर का टिकट हुआ 25 हजार रुपये के पार

HighLights

  1. महानगरों से घर वापसी की होड़
  2. फ्लाइट्स में भारी भीड़ और महंगा सफर
  3. रेलवे की स्पेशल ट्रेनों का सहारा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए महानगरों में नौकरी, कारोबार और पढ़ाई करने के लिए बाहर गए लोग के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। घर वापसी की बढ़ती मांग का असर हवाई सफर पर साफ नजर आने लगा है।

स्थिति यह है कि मुंबई से ग्वालियर आने के लिए हवाई टिकट की कीमत 25 हजार रुपये से ऊपर पहुंच गई है। बेंगलुरु से आने वालों को भी 21 हजार रुपये से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं।

सोमवार को मुंबई से आई इंडिगो की उड़ान में 186 यात्री पहुंचे ग्वालियर

सोमवार को मुंबई से आई इंडिगो की उड़ान में 186 यात्री यहां पहुंचे। इसके विपरीत यहां से मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या 66 रही। दिल्ली से भी 109 यात्री पहुंचे, जबकि जाने वालों की संख्या महज 23 रही। यात्रियों के इस अंतर से स्पष्ट है कि फिलहाल महानगरों से लौटने वालों की संख्या अधिक है। त्योहार नजदीक आने के साथ विमानों में सीटों की मांग बढ़ रही है और इसका सीधा असर टिकटों की कीमत पर पड़ रहा है। दीपावली के लिए घर लौटने की योजना बना रहे लोगों को इस बार हवाई सफर के लिए सामान्य दिनों से ज्यादा बजट रखना पड़ रहा है।


उपलब्ध जानकारी के मुताबिक मुंबई से ग्वालियर की हवाई टिकट 25,295 रुपये तक पहुंच गई है। बेंगलुरु से आने के लिए 21,614 रुपये और दिल्ली से ग्वालियर की यात्रा के लिए 20,535 रुपये तक किराया देना पड़ रहा है। सीटों की उपलब्धता और यात्रा की तारीख के अनुसार इन दरों में बदलाव संभव है। ऐसे में त्योहार के आसपास यात्रा करने वालों के लिए टिकट का खर्च भी चिंता का विषय बन रहा है।

ट्रेनों में भी बढ़ी भीड़, विशेष गाड़ियों का सहारा

हवाई सफर महंगा होने के बीच रेल यात्रियों की भीड़ भी बढ़ रही है। दीपावली पर नियमित ट्रेनों में सीटों की मारामारी और प्रतीक्षा सूची लंबी होने की आशंका को देखते हुए रेलवे ने विशेष गाड़ियों का संचालन शुरू किया है। इन ट्रेनों के जरिए प्रमुख शहरों से ग्वालियर आने वालों को यात्रा का एक अतिरिक्त विकल्प मिल रहा है। त्योहार के चलते अब रेल और हवाई मार्ग दोनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ने लगा है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।